मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी सप्ताह भर में मानसून की एंट्री हो सकती है। (IMD Rainfall Alert)
अगले 5 दिनों बारिश की चेतावनी
प्री मानसून की गतिविधियों के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मानसून की एंट्री के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
सबसे ज़्यादा वाला गर्म शहर
बात करें बीते दिन शुक्रवार की तो प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में बढ़तोरी देखने को मिली है। सबसे गर्म रहने वाला शहर बिलासपुर रहा है, यहां तापमान 4.2 डिग्री दर्ज की गई है। वहीं राजनांदगांव में 42, रायपुर में 41.2 डिग्री, दुर्ग में 41, कवर्धा में 40.9 डिग्री तापमान पहुंचा है। इसके अलावा जगदलपुर में 36.9, अंबिकापुर में 37.1 डिग्री तापमान दर्ज की गई है।















