• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, July 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

देश का पहला 85% इथेनॉल वाला फ्यूल हुआ लॉन्च, रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता

Amish Kumari by Amish Kumari
June 6, 2026
in देश
देश का पहला 85% इथेनॉल वाला फ्यूल हुआ लॉन्च, रेगुलर पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये सस्ता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश की राजधानी में नई दिल्ली में आज केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहला E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन को लॉन्च कर दिया है। ये नया ईंधन मौजूदा पेट्रोल E20 की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। E85 एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर है। पहला E85 फ्यूल स्टेशन दिल्ली के पूसा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खुला है, जहां ग्राहक E85 पेट्रोल की सेवाएं ले सकेंगे।

 

READ ALSO

BSNL ने 72 दिन वाला सस्ता प्लान किया लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहत कुछ

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, PM आवास के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

पूसा रोड पर खुला पहला E85 फ्यूल स्टेशन

 

दिल्ली में पहला E85 फ्यूल स्टेशन इंडियन ऑयल के पूसा रोड आउटलेट पर शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसका उद्घाटन करते हुए इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा और एथेनॉल इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

E20 पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता है E85 

वर्तमान में बिक रहे E20 पेट्रोल की तुलना में E85 पेट्रोल की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर कम रखी गई है। फ्यूल स्टेशनों पर किसी प्रकार का भ्रम न हो इसलिए E85 डिस्पेंसर को अलग ब्रांडिंग और विशेष लेबलिंग के साथ लगाया जा रहा है.

 

 

दिल्ली का पूसा रोड आउटलेट E85 फ्यूल उपलब्ध कराने वाला पहला स्टेशन है। शुरुआती चऱण में दिल्ली-NCR और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 से 100 E85 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। 2026 के अंत तक 500 स्टेशन और 2027 के अंत तक देश के प्रमुख शहरों में करीब 5000 हजार आउटलेट शुरू करने का टार्गेट रखा गया।

 

एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की दिशा में अहम पहल

सरकार ने हाल ही में E22, E25, E27 और E30 जैसे उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधनों के लिए मानक अधिसूचित किए हैं। E85 की शुरुआत को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य आयातित कच्चे तेल (Crude Oil) पर निर्भरता कम करना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाना है।

 

 

E85 फ्यूल में कितना पेट्रोल और कितना एथेनॉल  

 

 

E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है, जबकि E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और केवल 15 प्रतिशत पेट्रोल शामिल होता है। एथेनॉल की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये ईंधन पेट्रोल की खपत कम करेगा। चूंकि एथेनॉल का उत्पादन देश में कृषि आधारित संसाधनों से किया जाता है, इसलिए इससे ईंधन लागत कम करने में भी सहायता मिल सकती है।

इन वाहनों में डाल पाएंगे E85 

 

 

E85 फ्यूल का उपयोग सामान्य पेट्रोल वाहनों में नहीं किया जा सकता। इसके लिए विशेष रूप से तैयार या कैलिब्रेटेड (Calibrated) फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel) वाहन जरूरी हैं। वर्तमान में भारत में कुछ चुनिंदा फ्लेक्स-फ्यूल वाहन उपलब्ध हैं या लॉन्च की तैयारी में हैं।

 

इनमें मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल (Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel), हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल (Hero Splendor+ Flex Fuel), हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल (Hero HF Deluxe Flex Fuel) और सुजुकी जिक्सर एसएफ एफएफवी (Suzuki Gixxer SF FFV) शामिल हैं

Related Posts

BSNL ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान; 365 दिन वैलिडिटी, रोज मिलेगा 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल
देश

BSNL ने 72 दिन वाला सस्ता प्लान किया लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहत कुछ

July 21, 2026
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, PM आवास के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन
देश

राहुल-प्रियंका को पुलिस ने हिरासत में लिया, PM आवास के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

July 21, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
देश

SBI Funds Management की शेयर बाजार में एंट्री, 7% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर; जानें क्या रहा भाव

July 21, 2026
छत्तीसगढ़ में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, खून से लिखा- ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’
देश

छत्तीसगढ़ में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, खून से लिखा- ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’

July 21, 2026
किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू: पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, सिंघु और शंभू बॉर्डर सील
देश

किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू: पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, सिंघु और शंभू बॉर्डर सील

July 21, 2026
बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; 16 रद्द…
देश

बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; 16 रद्द…

July 21, 2026
Next Post
दर्दनाक सड़क हादशा: पिकअप और ट्रॉली की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

दर्दनाक सड़क हादशा: पिकअप और ट्रॉली की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सघन स्वास्थ्य जांच जारी

April 20, 2026
युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

August 9, 2025
अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

December 2, 2025
रायपुर में खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें मैच

रायपुर में खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें मैच

December 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Maruti ने ग्राहकों को दिया झटका, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमत
  • राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दोकड़ा छात्रावास में बहाल हुई विद्युत व्यवस्था
  • BSNL ने 72 दिन वाला सस्ता प्लान किया लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहत कुछ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR