• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

730 से कम सिबिल स्कोर वालों को नहीं म‍िलेगा कार और होम लोन, अगले साल से नया नियम होगा लागू

Amish Kumari by Amish Kumari
June 8, 2026
in देश
730 से कम सिबिल स्कोर वालों को नहीं म‍िलेगा कार और होम लोन, अगले साल से नया नियम होगा लागू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खुद का घर खरीदने, नई कार लेने या बच्चों की हायर एजुकेश्‍न के ल‍िए लोन लेने का सपना आने वाले दिनों में आसान नहीं रह जाएगा. लोन लेन उन लोगों के लि‍ए मुश्‍क‍िल होगा, ज‍िनका सिबिल (CIBIL) 730 से नीचे है. भारतीय बैंक‍िंग स‍िस्‍टम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इससे आने वाले समय में बैंकों का लोन देने का मामला पहले से कहीं ज्यादा सतर्क और सख्त बन जाएगा. रिजर्व बैंक (RBI) का नया ‘एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस’ यानी ईसीएल (ECL) फ्रेमवर्क 1 अप्रैल 2027 से लागू होने जा रहा है. नया नियम बैंकों की तरफ से लोन लेने वाले की पात्रता और उनके र‍िस्‍क को परखने के पूरे तरीके को बदलकर रख देगा.

 

READ ALSO

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

 

हालांकि, रिजर्व बैंक (RBI) के इस कदम का मकसद देश के बैंक‍िंग स‍िस्‍टम को ज्‍यादा मजबूत, पारदर्शी और स‍िक्‍योर बनाना है. इसका दूसरा पहलू यह है कि जब यह लागू हो जाएगा तो करोड़ों लोन आवेदकों को बैंकों की कड़ी स्क्रूटनी से गुजरना होगा. मौजूदा स‍िस्‍टम की बात करें तो बैंक आमतौर पर किसी फंसे हुए लोन यानी बैड लोन के लिए प्रोविजनिंग तब ही शुरू करते हैं जब कोई कर्जदार लंबे समय तक ईएमआई (EMI) का भुगतान करने में पूरी तरह नाकाम हो जाता है. इससे उसका लोन अकाउंट एनपीए में बदल जाता है. रिजर्व बैंक का ईसीएल सिस्टम इस पुराने ढर्रे को बदल देगा.

 

डिफॉल्ट या लोन डूबने का इंतजार नहीं करना होगा

ईसीएल (ECL) के बाद बैंकों को किसी डिफॉल्ट या लोन डूबने का इंतजार नहीं करना होगा. उन्हें पहले से ही संभावित नुकसान का अंदाजा लगाना होगा. उसी हिसाब से एडवांस में अपनी पूंजी का एक हिस्सा अलग सुरक्षित रखना होगा. इस कवायद का सीधा सा मतलब यह है क‍ि भविष्य में होने वाली फाइनेंश‍ियल र‍िस्‍क की पहचान समय से पहले की जा सके. इससे आने वाले किसी भी बड़े नुकसान के लिए बैंक हमेशा तैयार रहें. बैंकिंग सेक्‍टर के जानकारों का मानना है कि इससे बैंक‍िंग स‍िस्‍टम की सेहत में सुधार होगा. लेकिन इसके ल‍िए बैंकों को पहले के मुकाबले कहीं ज्‍यादा मोटी रकम रिजर्व रखनी होगी.

 

कम सिबिल स्कोर वालों पर गिरेगी गाज?

नए नियमों के लागू होने के बाद आम सिबिल स्कोर पहले से ज्यादा अहम हो जाएगा. इसके तहत बैंकों को कम सिबिल स्कोर वाले लोन पर ज्यादा पैसा ब्लॉक करके रखना होगा, तो बैंक भी लोन बांटने में ज्‍यादा चूजी हो जाएंगे. इस हालात में कमजोर क्रेडिट हिस्ट्री वाले कस्‍टमर को लोन देने से पहले बैंक उनके डॉक्‍यूमेंट और बैकग्राउंड को बारीकी से खंगालेंगे. कम सिबिल स्कोर वाले कुछ ग्राहकों को या तो बहुत महंगी ब्याज दर पर लोन की पेशकश की जाएगी. या बैंक उनसे एक्‍सट्रा स‍िक्‍योर‍िटी के तौर पर कोई बड़ी मांग सकता है. यह इसलिए गंभीर है क्योंकि देश में लोन लेने की इच्छा रखने वाले आवेदकों का बड़ा हिस्सा इसी दायरे में आता है.

 

मजबूत सिबिल स्कोर वालों की मौज

बैंक जैसे-जैसे अपने फाइनेंश‍ियल र‍िस्‍क को कम करने और उसे बेहतर तरीके से मैनेज करने की कोशिश करेंगे, वैसे-वैसे बाजार में हायर क्रेडिट स्कोर वाले कस्‍टमर बैंकों की पसंद बन जाएंगे. जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 730 या इससे ज्‍यादा होता है, उन्‍हें बैंक‍िंग सेक्‍टर में अनुशासित माना जाता है. उनके द्वारा लोन डिफॉल्ट करने या ईएमआई बाउंस की आशंका न के बराबर होती है. ऐसे रिकॉर्ड वाले कस्‍टमर्स को बैंक बेहद आसान शर्तों पर और तुरंत लोन का अप्रूवल देंगे. ऐसे ग्राहकों को कम ब्‍याज दर का भी फायदा म‍िल सकता है.

 

इस आधार पर देखा जाएगा रिस्क

ईसीएल (ECL) फ्रेमवर्क के तहत बैंक केवल इस बात पर भरोसा करके चुप नहीं बैठेगा क‍ि कस्‍टमर अपनी मौजूदा ईएमआई समय पर दे रहा है या नहीं. अब बैंक किसी को भी लोन देने से पहले उसकी पूरी फाइनेंश‍ियल कंडीशन का रिव्यू करेंगे. इसके तहत पुराना रीपेमेंट रिकॉर्ड, क्रेडिट स्कोर में आया उतार-चढ़ाव, उसकी नौकरी और आमदनी, उस पर कुल कर्ज का बोझ, उसके एम्‍पलॉयमेंट की स्थिति और लोन के बदले रखी जाने वाली संपत्ति की र‍ियल वैल्‍यू जैसे तमाम चीजों की जांच की जाएगी.

 

A. ईसीएल (ECL) फ्रेमवर्क भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से लाया जा रहा नया नियम है, यह 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा. इसके तहत बैंकों को किसी लोन के डिफॉल्ट होने का इंतजार नहीं करना होगा. इसमें संभावित नुकसान का अंदाजा लगाकर पहले से ही अपनी कैप‍िटल का एक हिस्सा सुरक्षित रखना होगा.

 

 

 

 

नया नियम आने के बाद 730 से नीचे के सिबिल स्कोर वालों पर क्‍या असर पड़ेगा?

A. जिन लोगों का सिबिल स्कोर 730 से कम है, उनके लिए नया घर, कार या एजुकेशन लोन लेना मुश्किल होगा. बैंक ऐसे ग्राहकों के डॉक्यूमेंट्स और बैकग्राउंड की बहुत बारीकी से जांच करेंगे.

 

Q. मौजूदा लोन सिस्टम और ईसीएल में अंतर है?

A. मौजूदा सिस्टम में बैंक किसी बैड लोन के लिए पैसा अलग रखना तब शुरू करते हैं, जब लोन लेने वाला लंबे समय तक ईएमआई नहीं दे पाता और अकाउंट एनपीए हो जाता है. इसके उलट, नए ईसीएल सिस्टम में बैंकों को लोन डूबने से पहले ही भविष्य के वित्तीय र‍िस्‍क को भांपकर एडवांस में रकम रिजर्व रखनी होगी.

 

Q. 730 या इससे ऊपर स‍िब‍िल वाले ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

जिन कस्‍टमर का सिबिल स्कोर 730 या इससे ज्‍यादा है, उन्हें बैंकिंग सेक्टर में अनुशासित माना जाता है. ऐसे ग्राहकों से डिफॉल्ट का खतरा न के बराबर होता है. नए नियम के बाद बैंकों की तरफ से ऐसे ग्राहकों को पसंद क‍िया जाएगा.

Related Posts

देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
देश

amritsar airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट; कई फ्लाइट्स डायवर्ट

September 7, 2026
देश

Delhi news: दिल्ली में बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग

September 7, 2026
Next Post
स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; 1600°C का खौलता स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; 1600°C का खौलता स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चा तेल से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?

इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चा तेल से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?

May 10, 2026
वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

October 24, 2025
नेशनल लोक अदालत में 13 सितम्बर को राजीनामा और जुर्माना केस होगा निराकृत

नेशनल लोक अदालत में 13 सितम्बर को राजीनामा और जुर्माना केस होगा निराकृत

August 20, 2025
डॉक्टर और स्टाफ लापता, दर्द से तड़पती रही महिला, डॉक्टर के बाद खुद की सफाई

डॉक्टर और स्टाफ लापता, दर्द से तड़पती रही महिला, डॉक्टर के बाद खुद की सफाई

August 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • DA Hike 2026: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 2.9% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 58.6% महंगाई भत्ता
  • iQOO: 7200mAh बैटरी के साथ iQOO ने भारत में लॉन्च किया दमदार गेमिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • LPG Booking Rule: LPG बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव! अब 45 नहीं, 25 दिन में ही बुक होगा अगला सिलेंडर
  • maruti suzuki Car price hike: Maruti Suzuki ने मई के बाद तीसरी बार बढ़ाई कीमतें, 20,000 रुपये तक महंगी होंगी गाड़ियां
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR