• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, July 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अवैध पटाखा गोदाम में धमाके के साथ लगी भीषण आग, बच्चे समेत 7 की मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
June 9, 2026
in देश
अवैध पटाखा गोदाम में धमाके के साथ लगी भीषण आग, बच्चे समेत 7 की मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

जयपुर के खो-नागोरियन इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और अस्पताल के कंट्रोलर डॉ. दीपक माहेश्वरी ने दी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह जयपुर के खोह नागोरियन इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से चल रहे पटाखों के गोदाम में धमाके के बाद आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि आग खोह नागोरियन की आयशा नगर तलाई कॉलोनी के एक छोटे से घर में लगी, जहां कथित तौर पर पटाखे रखे गए थे।

 

READ ALSO

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा….

Lava ने लॉन्च की Virat V1 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

 

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शर्मा ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। एक्स पर एक पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, “जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में हुई दुर्घटना में जनहानि का समाचार दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटने, घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

 

 

 

हादसे के कारणों की जांच जारी

जयपुर के कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिसर के अंदर रखे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी हो सकती है। उन्होंने कहा, “घर में कुछ ज्वलनशील पदार्थ था, जबकि आग लगने का सही कारण विस्तृत जांच के बाद ही पता चलेगा।” वहीं पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि यह घर एक गोदाम था, जो रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहा था और पास ही एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी थी। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया, यह एक स्टोरेज फैसिलिटी लगती है। फोरेंसिक जांच से पुष्टि होगी कि गोदाम में रखे गए पदार्थ पटाखे थे या नहीं।” उन्होंने कहा कि मालिक और इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

स्थानीय लोगों ने सुनी धमाके की आवाज 

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि आग लगने से पहले धमाके की आवाज सुनाई दी और स्थानीय लोगों ने मजदूरों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “एक पानी का टैंकर बुलाया गया और हमने होज पाइप के साथ अंदर जाने की कोशिश की। हम तीन-चार लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।” गोदाम के बगल में रहने वाले एक और निवासी, लियाकत ने बताया कि आग की लपटों के पूरे परिसर को अपनी चपेट में लेने से ठीक पहले उन्होंने सिलेंडर फटने जैसा धमाका सुना। उन्होंने बताया कि जले हुए मलबे से आतिशबाजी के एक ब्रांड के नाम वाला रैपर मिला है, जिससे पता चलता है कि घर के अंदर बड़ी मात्रा में सामान मौजूद था।

Related Posts

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा….
देश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा….

July 25, 2026
Lava ने लॉन्च की Virat V1 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स
देश

Lava ने लॉन्च की Virat V1 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

July 25, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

अगर अभी तक नहीं आया आपके खाते में PF का ब्‍याज, इन 3 तरीकों से मिनटों में करें चेक

July 25, 2026
सरकार का बड़ा फैसला, जन्म तिथि प्रमाण के रूप में अब आधार कार्ड नहीं होगा मान्य
देश

यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 14 घंटे तक बंद रहेंगी ये सेवाएं, जल्द निपटा लें जरूरी काम

July 25, 2026
बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
देश

बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

July 25, 2026
सरकारी बैंक में होने जा रहा है बड़ा मर्जर, देश में रह जाएंगे सिर्फ 4 सरकारी बैंक! जानिए कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं मर्ज?
देश

अगस्त से बदल जाएगा बैंकिंग और डेबिट कार्ड का यह नियम, जानें आम आदमी को कैसे होगा असर

July 25, 2026
Next Post
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 जून तक आमंत्रित, प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें आज से लागू… 25 साल पुराने नियम हुआ खत्म

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें आज से लागू… 25 साल पुराने नियम हुआ खत्म

November 20, 2025
सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल : छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित

सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल : छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित

August 7, 2025
Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 100 KM की रेंज के साथ 70 की टॉप स्पीड…

Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 100 KM की रेंज के साथ 70 की टॉप स्पीड…

November 11, 2025
अमर अग्रवाल को मिला “सदस्यता रत्न सम्मान”, 10,294 नए सदस्य जोड़े

अमर अग्रवाल को मिला “सदस्यता रत्न सम्मान”, 10,294 नए सदस्य जोड़े

August 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में मलेरिया की दस्तक, एक ही परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा….
  • Lava ने लॉन्च की Virat V1 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स
  • अगर अभी तक नहीं आया आपके खाते में PF का ब्‍याज, इन 3 तरीकों से मिनटों में करें चेक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR