• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

“अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
June 10, 2026
in देश
“अभियान संवेदना” के तहत चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*10 जून, रायगढ़* । सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वाले अक्षय कुमार कुम्हरानी निवासी बिलासपुर ने रायगढ़ की महिला को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके अंतरंग फोटो विडियो इंस्टाग्राम में अपलोड भी कर दी । पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी अक्षय कुम्हारानी उसे पुलिस में जॉब करना कहकर अपनी वर्दीवाली फोटो दिखाकर विश्वास में लिया था जबकि वह वर्दी सिक्योरिटी गार्ड की थी, जब वह गार्ड की नौकरी करता था । चक्रधरनगर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए “अभियान संवेदना” के तहत कल आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है ।

स्थानीय घटनाएँ

READ ALSO

Ambulance Fire: एम्बुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट,गर्भवती महिला समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Train Accident: बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर से करीब 64 लोगों की मौत

 

▪️ *कोरबा रेलवे स्टेशन में हुई थी पहचान, पुलिसकर्मी होने का किया था दावा*
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चक्रधरनगर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने दिनांक 28 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि मार्च 2026 में कोरबा एक धार्मिक कार्यक्रम में गये हुये थे, जहां कोरबा रेलवे स्टेशन में उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की और स्वयं को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें साझा कर उससे विवाह करने की इच्छा जताई।

▪️ *शादी का प्रलोभन देकर बनाए शारीरिक संबंध, गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए फोटो-वीडियो*
महिला ने बताया कि अक्षय को उसके गांव में अकेले रहने की जानकारी हुई तो आरोपी उसके गांव पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसी दौरान आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना मोबाइल फोन से उसके अंतरंग फोटो और वीडियो बना लिए।

▪️ *मेकाहारा रायपुर में इलाज के दौरान भी झांसे में लेकर किया उत्पीड़न*
पीड़िता ने बताया कि दिनांक 07 मई 2026 को वह अपनी मां के उपचार के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल गई थी। वहां आरोपी भी पहुंचा और उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसी दौरान उसने महिला को उसके अश्लील फोटो-वीडियो अपने पास होने की जानकारी देते हुए संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी।

▪️ *सोशल मीडिया पर वायरल कर जान से मारने की धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल*
महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने 27 मई 2026 को उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिए। इसके अलावा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

▪️ *दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज*
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 273/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध धारा 69, 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 66-ई, 67 एवं 67-ए आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️ *एसएसपी के निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई*

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। रायगढ़ में आरोपी के होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

▪️ *आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त*
गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी पिता संतराम कुम्हरानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, सड़कपारा डोडकी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी सी-3 मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

राज्य और स्थानीय प्रशासन

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक एन. बालचंद राव, जेनिपा पन्ना, आरक्षक विक्रम सिंह, साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर एवं मनोज पटनायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

👉🏻*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता के साथ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”*

Related Posts

देश

Ambulance Fire: एम्बुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट,गर्भवती महिला समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत

October 29, 2026
देश

Train Accident: बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर से करीब 64 लोगों की मौत

October 28, 2026
अन्य खबर

Cyclone Alert: Cyclone अर्नब का लैंडफॉल, 135kmp की रफ्तार में चलेगी हवाएं; आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश

October 28, 2026
देश

Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

October 27, 2026
देश

MLC Election Results: बिहार, यूपी समेत 4 राज्यों में आज आएंगे MLC के चुनाव के नतीजे

October 27, 2026
देश

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

October 26, 2026
Next Post
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स

OYO समेत 5 कंपनियों को मिला IPO का ग्रीन सिग्नल, मार्केट से ₹10,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

इसी महीने से UPI-ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानें EPFO 3.0 के नए नियम

May 9, 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

April 1, 2026
अभी तो बस शुरुआत है…छत्तीसगढ़ में टूटने वाला है ठंड का पिछले सालों का रिकॉर्ड…

छत्तीसगढ़ अगले तीन दिन तक बढ़ेगा तापमान, जानिए कब बदलेगा मौसम मिजाज

November 22, 2025
एमएसएमई उद्यमियों और बैंकों के बीच हुआ सीधा संवाद

एमएसएमई उद्यमियों और बैंकों के बीच हुआ सीधा संवाद

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज आपको हर कदम पर सतर्कता और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी, पढ़े बाकि राशियों का हाल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Onion and sugar Price Increase: दिवाली से पहले महंगाई का झटका, प्याज-चीनी के दाम पिछले 4 महीने से उच्चतम स्तर पर
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR