• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान घोटाले का खुलासा, समितियों से 27,900 क्विंटल धान गायब, ढाई करोड़ की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

Amish Kumari by Amish Kumari
June 10, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में धान घोटाले का खुलासा, समितियों से 27,900 क्विंटल धान गायब, ढाई करोड़ की गड़बड़ी पर कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है जान जिले की 68 सहकारी समईयों में किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच में कुल 27900 क्विंटल धान का अंतर मिलने से हड़कंप मच गया। जिकसी कीमत करीं 2.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ का असर जारी, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संबंधित समिति प्रभारियों को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। वहीं प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि तय समय सीमा के भीतर दधान या उसकी राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

 

खुली रिकॉर्ड और स्टॉक की पोल

जिले में धान खरीदी केंद्रों के स्टॉक का मिलान करने के लिए चलाए गए सत्यापन अभियान में यह गड़बड़ी सामने आई। जांच के दौरान कई समितियों में रिकॉर्ड में दर्ज धान और वास्तविक उपलब्ध धान की मात्रा में बड़ा अंतर मिला।

 

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक यह मामला केवल रिकॉर्ड की त्रुटि तक सीमित नहीं है, बल्कि धान उठाव और परिवहन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं की ओर भी संकेत करता है। दुर्ग धान घोटाला अब प्रशासन की प्राथमिक जांच का विषय बन चुका है। स्थानीय स्तर पर भी इस खुलासे ने किसानों और नागरिकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि धान खरीदी प्रणाली सीधे लाखों किसानों की आजीविका से जुड़ी हुई है।

 

 

 

धमधा और जामगांव आर समिति

जांच में सबसे ज्यादा गड़बड़ी धमधा समिति में सामने आई है, जहां 4,646 क्विंटल धान कम पाया गया। इसके अलावा जामगांव आर समिति में भी गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। दोनों मामलों में प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ननकट्टी समिति के प्रभारी ने कमी की राशि जमा कर दी है, जिससे वहां की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

 

बाकी समितियों की जवाबदही

प्रशासन अब अन्य समितियों की जवाबदेही तय करने में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी स्तर पर जानबूझकर लापरवाही या वित्तीय अनियमितता पाई गई तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्ग धान घोटाला सामने आने के बाद जिले की सभी समितियों में रिकॉर्ड की जांच तेज कर दी गई है।

 

धान खरीदी व्यवस्था पर क्या असर

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में धान खरीदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच इतना बड़ा अंतर सामने आना किसानों के भरोसे को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के बाद निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। डिजिटल रिकॉर्ड, नियमित ऑडिट और भौतिक सत्यापन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

 

कलेक्टर का अल्टीमेटम 

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन समितियों में धान की कमी पाई गई है, वहां के प्रभारी चार दिनों के भीतर धान उपलब्ध कराएं या उसकी समतुल्य राशि जमा करें। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी। प्रशासन का मानना है कि सार्वजनिक संसाधनों और किसानों से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होना जरूरी है।

 

यही वजह है कि इस पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए दोषियों पर कार्रवाई आवश्यक है। दुर्ग धान घोटाला प्रशासनिक पारदर्शिता की भी बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

 

 

प्रशासन का दावा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पूरे जिले की नजर इस बात पर है कि चार दिन की समय सीमा खत्म होने के बाद कितने लोग धान या राशि जमा करते हैं और कितनों पर कानूनी कार्रवाई होती है

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ का असर जारी, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोमाता मंदिर के दर्शन

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली आर्थिक सहयोग से खरीदी सिलाई मशीन

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

October 29, 2026
Next Post
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर हुआ आउट, दमदार एक्शन अवतार में दिखीं Alia Bhatt

‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर हुआ आउट, दमदार एक्शन अवतार में दिखीं Alia Bhatt

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

September 18, 2026

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026

Chhatisgarh Samachar: विशेष लेख : शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार

August 31, 2026
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025

August 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ का असर जारी, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
  • Earthquake In Jammu And Kashmir: भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता
  • Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर जानिए धनतेरस कब? यहां जानें सही तिथि और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
  • Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज आपको हर कदम पर सतर्कता और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी, पढ़े बाकि राशियों का हाल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR