• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

नकली शराब के संगठित नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
June 10, 2026
in रायगढ़
नकली शराब के संगठित नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

*10 जून, रायगढ़* । कल पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा दिनांक 08 जून 2026 की रात्रि रायगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में लंबे समय से संचालित नकली शराब के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किये जाने की जानकारी मीडिया से साझा की गई थी । रायगढ़ पुलिस ने थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम धनागर में की गई सुनियोजित रेड कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बिक्री के लिए तैयार नकली शराब – 869 नग विभिन्न पैमानों (पौव्वा, अद्धी एवं बोतल) की लगभग 240 लीटर नकली शराब के साथ शराब ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली, खाली बोतलें बरामद हुआ । जिसे आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू के कब्जे से जब्त कर आरोपी गिरफ्तार किया गया था, गिरोह के अन्य सदस्य सुभाष पटेल एवं विनय ठाकुर फरार हो गए थे।

 

फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल अपने ग्राम जोरापाली स्थित फार्म हाउस में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील सिंह आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर *आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल पिता पुरुषोत्तम पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी धनागर, थाना कोतरारोड़* को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि वह अपने भाई तथा सह-आरोपी विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर नकली शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था। गिरोह द्वारा फार्म हाउस में शराब का भंडारण किया जाता था तथा उसमें मिलावट कर नकली होलोग्राम एवं फर्जी लेबल लगाकर विभिन्न स्थानों पर कोचियों के माध्यम से बिक्री कराई जाती थी।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे शराब में स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाते थे और उसे खाली शराब की बोतलों में भरकर सील करते थे। नकली शराब पर फर्जी होलोग्राम एवं लेबल लगाए जाते थे। स्प्रिट मिलाने के कारण शराब का रंग फीका पड़ जाने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली जैसा स्वरूप दिया जाता था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके फार्म हाउस से गैस सिलेंडर, सिंगल गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम की डेगची तथा शराब तैयार करने में प्रयुक्त खाली बोतलें बरामद कर जब्त की हैं। उक्त सामग्री का उपयोग नकली शराब तैयार करने में किया जा रहा था।

आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल को थाना कोतरारोड़ के अपराध क्रमांक 178/2026 में धारा 336(4), 336(3), 340(2), 61(2), 275 बीएनएस तथा 34(2), 36, 49(क), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी विनय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*”शराब तथा अन्य मादक सामाग्रियों के अवैध कारोबार के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फरार आरोपी को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख रुपए से अधिक गंजा के साथ 5 नाबालिग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख रुपए से अधिक गंजा के साथ 5 नाबालिग गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

June 7, 2026

Chhatisgarh Samachar : जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 10, 2026
राजधानी में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने से 20 लोगों की मौत

राजधानी में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट-होटल में आग लगने से 20 लोगों की मौत

June 3, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

March 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद
  • Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
  • Chhattisgarh news: बड़ा हादसा: स्वामी आत्मानंद स्कूल में लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत
  • Latest Cg News: विशेष लेख : पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR