• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया – बिजली बिल से मिली आज़ादी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2025
in छत्तीसगढ़
सौर ऊर्जा से हेमलता का घर जगमगाया – बिजली बिल से मिली आज़ादी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 11 अगस्त 2025

READ ALSO

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर

छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप

ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ़्त बिजली योजना धमतरी ज़िले के नागरिकों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल लोगों को महंगे बिजली बिल से राहत दिलाई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दिया है। धमतरी ज़िले में हेमलता जैसी कई महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ़्त बिजली योजना यह साबित कर रही है कि सही क्रियान्वयन और जनभागीदारी से बदलाव संभव है।दानिटोला वार्ड की निवासी श्रीमती हेमलता साहू इसकी जीवंत मिसाल हैं।

श्रीमती साहू ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल संयंत्र स्थापित किया। लगभग 2 लाख रुपये की लागत वाले इस संयंत्र के लिए उन्हें केंद्र सरकार से 78 हज़ार रुपये और राज्य सरकार से 30 हज़ार रुपये की सब्सिडी मिली, जिससे उनका प्रारंभिक निवेश काफी कम हो गया।

हेमलता बताती हैं कि सोलर पैनल लगाने से पहले उनका मासिक बिजली बिल 1500 रुपए से 2 हज़ार रुपए तक आता था, लेकिन अब उनका बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, संयंत्र से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से ग्रिड में भेजी जा रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय की संभावना भी बनी हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि योजना के अंतर्गत 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक से ऋण आसानी से उपलब्ध हो जाता है, जिससे आम उपभोक्ता भी बिना वित्तीय बोझ के सोलर संयंत्र लगा सकता है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर संयंत्र लगाकर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में आपूर्ति कर सकते हैं। संयंत्र की क्षमता के अनुसार 30 हज़ार रुपए से 78 हज़ार रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है। पंजीयन प्रक्रिया ऑनलाइन चउेनतलंहींत.हवअ.पद या च्डैनतलंळींत मोबाइल एप पर किया जा सकता है। वेब पोर्टल से ही पंजीकृत वेंडर का चयन होगा। संयंत्र की स्थापना एवं सत्यापन के बाद सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा हो जाती है।

यह पहल न केवल घरों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन कम करने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटाकर पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाता है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव  साय देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती हेमलता ने कहा कि सौर ऊर्जा से न केवल हमारी जेब पर से बिजली खर्च का बोझ खत्म हुआ है, बल्कि हम स्वच्छ और हरित ऊर्जा से भविष्य के निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर

May 9, 2026
छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप

May 8, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

May 8, 2026
छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026
IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम
छत्तीसगढ़

IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

May 8, 2026
’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’
छत्तीसगढ़

’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’

May 8, 2026
Next Post
प्रकृति को मां जैसा सम्मान दें :  अरूण साव

प्रकृति को मां जैसा सम्मान दें : अरूण साव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों के तबादले ; देखें पूरी लिस्ट यहां।

March 14, 2026
शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री  साय

शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री साय

November 9, 2025
सोशल मीडिया पर प्यार का जाल, असल में निकला धोखेबाज रायगढ़ में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

सोशल मीडिया पर प्यार का जाल, असल में निकला धोखेबाज रायगढ़ में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

December 23, 2025
शादी के सीजन से पहले ही चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में ₹7700 बढ़ी कीमत, सोना भी हो गया महंगा

शादी के सीजन से पहले ही चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में ₹7700 बढ़ी कीमत, सोना भी हो गया महंगा

November 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर
  • जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दलदल’ का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक
  • नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप-चुनावों का ऐलान, यहां देखें शेड्यूल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR