• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश

Amish Kumari by Amish Kumari
June 13, 2026
in देश
PM Awas Yojana 2.0 के नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में जारी होगा पैसा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया आदेश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों (PMAY Urban 2.0) को अब आवास निर्माण की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने किस्तों के भुगतान ढांचे में संशोधन किया है। पहले लाभार्थियों को पहली किस्त के तौर पर 63 हजार रुपये प्रदान किए जाते थे।

 

READ ALSO

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

 

नई व्यवस्था (PM Awas Yojana) लागू होने से हितग्राहियों को मकान निर्माण कार्य जल्दी शुरू करने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने में सहायता मिलेगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

 

 

 

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही सहायता

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास निर्माण के लिए कुल राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार उपलब्ध कराती है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चार किस्तों में कुल 2 लाख 50 हजार रुपये दिए जाते हैं।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत यदि लाभार्थी 18 माह की तय समय सीमा में आवास निर्माण पूरा कर लेते हैं तो राज्य सरकार की ओर से उन्हें 32 हजार 850 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इस प्रकार हितग्राहियों को कुल 2 लाख 82 हजार 850 रुपये का लाभ प्राप्त होता है।

 

 

निर्माण कार्य को मिलेगी गति

सरकार का मानना है कि पहली किस्त की राशि बढ़ने से निर्माण कार्य में तेजी आएगी। बड़ी राशि मिलने से लाभार्थियों को प्रारंभिक निर्माण कार्य जैसे फाउंडेशन और आधारभूत ढांचे का काम शुरू करने में आर्थिक राहत मिलेगी। इससे अधूरे पड़े आवासों की संख्या भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

प्रदेश में स्वीकृत हैं 37 हजार से अधिक आवास

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक में कुल 37,246 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1,647 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 20,459 मकान निर्माणाधीन हैं। वहीं 15,140 स्वीकृत आवासों का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

 

शासन ने जारी किए स्पष्ट निर्देश

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि राशि केवल उन्हीं हितग्राहियों को जारी की जाएगी, जिनके नाम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। किसी अन्य हितग्राही के साथ राशि का समायोजन नहीं किया जाएगा।

 

इसके अलावा तेजी से निर्माण कार्य करने वाले लाभार्थियों को केंद्र से बजट प्राप्त होने के बाद राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। किस्तों का भुगतान केवल शासन द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा।

 

फैक्ट फाइल

37,246 आवास स्वीकृत, 1,647 पूर्ण

32,850 रुपये मिलती है प्रोत्साहन राशि

20,459 आवास निकायों में निर्माणाधीन

शहरी निकायों में आवासों की स्थिति

प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में हजारों आवास स्वीकृत हैं। हालांकि बड़ी संख्या में आवास अब भी अप्रारंभ स्थिति में हैं। सरकार का प्रयास है कि नई भुगतान व्यवस्था से निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके

Related Posts

देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
Next Post
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 25, 2026
RBI कि MPC बैठक आज से शुरू, क्या ब्याज दरों में हो सकती है 25 bps की कटौती!

ब्‍याज दरों में कटौती होगी या नहीं, RBI ने की बड़ी घोषणा…

October 1, 2025

Rashifal For Today : मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक राहत, खुशियों और नए अवसरों का संदेश लेकर आ सकता है, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल

October 26, 2026
इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

इस हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

November 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
  • Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
  • Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR