• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित

Amish Kumari by Amish Kumari
June 13, 2026
in छत्तीसगढ़
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर 13 जून 2026

 

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में बड़ा हादसा; धू-धू कर जली मंत्रालय की स्टाफ से भरी सरकारी बस, 30 से ज्यादा ने कूदकर बचाई जान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह तथा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 एवं वनडे दोनों टीमों का उपकप्तान नियुक्त किए जाने पर सुश्री महक नरवासे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर महक का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महक नरवासे की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार या राजनांदगांव जिले की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही हैं। महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महक आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम गौरवान्वित करेंगी। उन्होंने महक को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “खूब खेलो, आगे बढ़ो और नई ऊंचाइयों को छुओ। आपकी सफलता प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगी।”

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान के रूप में चयन प्रदेश में विकसित हो रहे खेल वातावरण और खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

सुश्री महक नरवासे ने सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके पिता श्री राधेश्याम नरवासे, महापौर श्री मधुसूदन यादव, कोच श्री मनोज तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में बड़ा हादसा; धू-धू कर जली मंत्रालय की स्टाफ से भरी सरकारी बस, 30 से ज्यादा ने कूदकर बचाई जान

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर; रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी बनाए गए

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

September 23, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026
Next Post
केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 17 और 19 अप्रैल को चार ट्रेनें रहेंगी रद्द, निपनिया-भाटापारा सेक्शन में चल रहा काम

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 17 और 19 अप्रैल को चार ट्रेनें रहेंगी रद्द, निपनिया-भाटापारा सेक्शन में चल रहा काम

April 15, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई

February 28, 2026
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, अब चावल की क्वालिटी होगी बेहतर, अब सिर्फ 10% मिलेगा कनकी वाला चावल

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, अब चावल की क्वालिटी होगी बेहतर, अब सिर्फ 10% मिलेगा कनकी वाला चावल

August 7, 2026
TRAI ने बताया SMS फ्रॉड से बचने का तरीका, बस चेक कर लें ये बातें तो रहेंगे सेफ

TRAI ने बताया SMS फ्रॉड से बचने का तरीका, बस चेक कर लें ये बातें तो रहेंगे सेफ

December 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की दसवीं कड़ी में सियाधेश म्यूजिक बैंड की शानदार प्रस्तुति
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
  • Raigarh News : मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा निरस्त
  • Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में बड़ा हादसा; धू-धू कर जली मंत्रालय की स्टाफ से भरी सरकारी बस, 30 से ज्यादा ने कूदकर बचाई जान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR