• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, August 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत, तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत

Amish Kumari by Amish Kumari
June 16, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत, तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल लौट आई। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ प्रदेशभर के विद्यालयों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। पहली बार स्कूल पहुंचने वाले नन्हे विद्यार्थियों से लेकर पुराने छात्रों तक का शिक्षकों ने आत्मीय स्वागत किया। स्कूल परिसरों में बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें पाठ्यपुस्तकें भेंट कर नए सत्र की शुभकामनाएं दी गईं। छुट्टियों के बाद दोस्तों से मुलाकात और नए सत्र की शुरुआत को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

READ ALSO

बस्तर के कायाकल्प की योजना लेकर प्रधानमंत्री से मिले सीएम साय

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

सत्र के साथ ही प्रदेश में 16 जून से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उन्हें शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य कार्यक्रम 30 जून को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। संभाग स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और साइकिलों का वितरण किया जाएगा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

नौनिहालों के लिए यादगार बना पहला दिन

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्कूल का पहला दिन खास उत्साह से भरा रहा। पहली बार स्कूल पहुंचे बच्चों का फूल, तिलक और मिठाई के साथ स्वागत किया गया। कई स्कूलों में आकर्षक सजावट भी की गई, जिससे बच्चों के मन से स्कूल का डर दूर हो और वे खुशी के साथ पढ़ाई की शुरुआत कर सकें। अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ इस खास पल को यादगार बनाया और शिक्षा के नए सफर की शुरुआत पर खुशी जताई

गांवों और शहरों में होगी मुनादी, जनभागीदारी पर जोर

प्रवेश उत्सव को एक उत्सव का रूप देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाएगी। बैनर-पोस्टर और रैलियों के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और पालकों (अभिभावकों) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल खुलने से पहले भवनों, परिसरों और कक्षाओं की पूरी साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कर ली जाए। मरम्मत योग्य भवनों का काम 15 जून 2026 तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया है ताकि बच्चों को एक आकर्षक और प्रिंट-रिच (शैक्षणिक चित्रों और दीवारों पर लिखी जानकारियों से लैस) वातावरण मिल सके।

शाला त्यागी बच्चों की वापसी और अगली कक्षा में सीधा प्रवेश

प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक सुव्यवस्थित ढांचा तैयार किया है। कक्षा पहली में आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर सीधे स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा छठवीं में प्राथमिक शालाओं से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण छात्रों की सूची और टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) लेकर कक्षा 6वीं में उनका दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। शाला त्यागी बच्चे, जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें ढूंढकर दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा, स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों के लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विषय शिक्षकों को आगामी तीन महीनों का शैक्षणिक रोडमैप भी तैयार करना होगा।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

बस्तर के कायाकल्प की योजना लेकर प्रधानमंत्री से मिले सीएम साय

July 31, 2026
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

July 31, 2026
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
छत्तीसगढ़

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

July 31, 2026
अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
छत्तीसगढ़

अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह

July 31, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

July 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज

July 31, 2026
Next Post
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नीट री-एग्जाम के लिए 22 जून तक भारत में Telegram बैन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नीट री-एग्जाम के लिए 22 जून तक भारत में Telegram बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पटाखों के धुएं से हो सकता है फेफड़ों को नुकसान, बस आज से पीना शुरू कर देंगे ये 3 ड्रिंक्स, नहीं होगा सांस की समस्या

पटाखों के धुएं से हो सकता है फेफड़ों को नुकसान, बस आज से पीना शुरू कर देंगे ये 3 ड्रिंक्स, नहीं होगा सांस की समस्या

October 19, 2025
औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में संशोधन : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल

औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में संशोधन : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल

December 31, 2025
देश के कई राज्यों में आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने आपके शहर में क्या है भाव??

Petrol जल्द हो सकता है 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता, Diesel में भी राहत संभव, जानिए कैसे

July 2, 2026
अमेरिका के रूसी तेल की नए प्रतिबंध से भारत की चिंता बढ़ी, क्या अब महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की बड़ी कटौती, जानें नई दरें और ईंधन की नई कीमतें

March 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 1अगस्त को जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए रेट. चेक करें अपने शहर का ताजा भाव!
  • खुशखबरी! आज से गिरे कमर्शियल गैस के दाम, जानें घरेलू सिलेंडर का नया रेट.
  • बस्तर के कायाकल्प की योजना लेकर प्रधानमंत्री से मिले सीएम साय
  • छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR