• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

EPFO उपयोगकर्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब OTP नहीं सिर्फ चेहरा दिखाकर एक्टिव करें UAN, यहां जानें प्रोसेस

Amish Kumari by Amish Kumari
June 19, 2026
in देश
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

एक बार फिर EPFO बड़ा अपडेट लेकर आया है। नए अपडेट में अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करने के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP या फिर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब कर्मचारी सिर्फ अपने चेहरे की पहचान (Face Authentication) के जरिए कुछ ही मिनटों में UAN एक्टिवेट कर सकेंगे।

 

READ ALSO

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

OTP और फिंगरप्रिंट की परेशानी से मिलेगी छुटकारा

अब तक कई कर्मचारियों को UAN एक्टिवेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। किसी का आधार से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो चुका था तो किसी को OTP नहीं मिलता था। वहीं, कई बार बुजुर्ग कर्मचारियों के फिंगरप्रिंट भी मशीन में सही से मैच नहीं होते थे। इन समस्याओं को देखते हुए EPFO ने UMANG ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की है।

 

क्या है नई फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा?

इस सुविधा में कर्मचारी अपने चेहरे को स्कैन करके अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। इसके लिए UIDAI की Aadhaar FaceRD तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सिस्टम लाइव फेस स्कैन पर काम करता है, इसलिए किसी फोटो या वीडियो के जरिए धोखाधड़ी की संभावना भी बेहद कम हो जाती है।

 

पहले डाउनलोड करें Aadhaar FaceRD ऐप

नए अपडेट के लिए आप सबसे पहले स्मार्टफोन में UIDAI का Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें। बता दें कि ऐप Google Play Store पर मुफ्त में उपलब्ध है और UMANG ऐप के साथ मिलकर काम करता है।

 

UMANG ऐप से ऐसे करें UAN एक्टिवेट

सबसे पहले UMANG ऐप खोलकर लॉगिन करें। इसके बाद सर्च बार में EPFO सर्च करें और उसकी सेवाओं में जाएं। अब ‘Employee Centric Services’ सेक्शन में जाकर ‘UAN Activation’ विकल्प चुनें। फिर अपना UAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें। वेरिफिकेशन के दौरान OTP की जगह Face Authentication का ऑप्शन चुनें।

 

बस एक बार पलक झपकाएं और हो जाएगा काम

फेस ऑथेंटिकेशन चुनते ही फोन का फ्रंट कैमरा खुल जाएगा। अच्छी रोशनी में कैमरे की ओर देखकर एक बार पलक झपकानी होगी। फिर सिस्टम आपके चेहरे का मिलान करेगा और वेरिफाई पूरा होते ही स्क्रीन पर UAN Successfully Activated का मैसेज दिखाई देगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर नया लॉगिन पासवर्ड भेज दिया जाएगा।

 

कर्मचारियों के लिए क्यों खास है यह सुविधा?

नई फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, जिन्हें OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में बार-बार परेशानी होती थी। इससे UAN एक्टिवेशन प्रक्रिया पहले से अधिक आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगी।

Related Posts

देश

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

November 3, 2026
देश

Earthquake Today News: अरुणाचल से कश्मीर तक महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता

November 3, 2026
देश

Visakhapatnam HPCL Refinery Fire: HPCL की रिफाइनरी में लगी भीषण आग, धमाके की आवाज से मचा हड़कंप; दूर तक दिखीं आग की लपटें

November 3, 2026
देश

rajasthan Current Accident: दिल दहला देने वाली घटना, सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 2, 2026
देश

Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

November 2, 2026
देश

Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत

November 1, 2026
Next Post
GST हटने के बाद, डीजल की कीमतें में पहली बार बड़ी गिरावट, यहां देखें लेटेस्ट रेट

कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

महागठबंधन में तेजस्वी यादव को CM चेहरा घोषित…

महागठबंधन में तेजस्वी यादव को CM चेहरा घोषित…

October 23, 2025
पेट्रोल – डीजल भरवाने का बना रहे है मन तो घर से निकलने से पहले जरूर देखे पेट्रोल -डीजल के ताजा भाव

कच्चा तेल की बढ़ोतरी से पेट्रोल-डीजल के दाम प्रभावित हुए या नहीं? जानें अपने शहर का ताजा रेट।

March 2, 2026
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे

August 9, 2026
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी;खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी;खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

February 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Mobile price hiked: आम आदमी पर महंगाई की मार! दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के स्मार्टफोन
  • Dhanteras: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना होता है बेहद शुभ, यहां देखें लिस्ट
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Mahtari Vandan 33rd Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन की 33वीं किस्त जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR