• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

3 किलोवॉट सोलर प्लांट से प्रतिमाह 350-400 यूनिट बिजली का उत्पादन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2025
in मनोरंजन
महासमुन्द जिले के 1 लाख 40 हज़ार उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन से बड़ी राहत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 11 अगस्त 2025

READ ALSO

ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना

8 मई से Instagram में बड़ा बदलाव, अब DM चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी

शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस योजना के तहत नागरिकों को न केवल जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आवेदन कर लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ के सावित्री नगर निवासी श्री प्रदीप पटेल ने अपने घर पर 3 किलोवॉट का सौर पैनल स्थापित कर बिजली बिल से राहत पाई है। यह पैनल सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लगाया गया है। इसमें उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रुपए और राज्य सरकार से 30,000 रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। आवेदन करने के मात्र 10 दिन के भीतर ही सब्सिडी की राशि उनके खाते में जमा हो गई। श्री पटेल के यहां प्रतिमाह 350-400 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। उनका औसत मासिक खपत 500 यूनिट है, जिससे उन्हें केवल 100-150 यूनिट का ही बिल चुकाना पड़ता है। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए अन्य नागरिकों से भी इसका लाभ उठाने की अपील की और शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

जिले के 197 से अधिक घरों में सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाÓ के तहत रायगढ़ जिले में अब तक 197 से अधिक घरों में सौर रूफटॉप सिस्टम स्थापित हो चुके हैं। इनसे सैकड़ों परिवारों को बिजली बिल से मुक्ति मिली है और वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम से प्रत्येक घर को प्रतिमाह औसतन 3,000 रुपए से 5,000 रुपए की सीधी बचत हो रही है। योजना से न केवल आर्थिक लाभ हो रहा है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा रहा है।

योजना की वित्तीय सहायता और उत्पादन क्षमता

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्थापित 1 किलोवॉट प्लांट में औसतन 120 यूनिट प्रतिमाह माह उत्पादन होता है। इसने 30,000 रुपए सब्सिडी केंद्र से और 15,000 रुपए राज्य से प्रदाय किया जाता है। इसी तरह 2 किलोवॉट प्लांट में औसतन 240 यूनिट प्रतिमाह उत्पादन और सब्सिडी केंद्र से 60,000 रुपए और राज्य से 30,000 रुपए प्रदाय किया जाता है। 3 किलोवॉट प्लांट में औसतन 360 यूनिट प्रतिमाह माह उत्पादन एवं केंद्र से 78,000 रुपए और राज्य से 30,000 रुपए प्रदाय किया जाता है। उपभोक्ता को शेष राशि स्वयं वहन करनी होती है, जो ऋण सुविधा के माध्यम से भी उपलब्ध है।

ऑनलाइन प्रक्रिया से करें आवेदन

योजना का लाभ पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दिया जा रहा है। उपभोक्ता

https://pmsuryaghar.gov.in

पोर्टल, पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय में संपर्क भी कर सकते हैं। उपभोक्ता सौर प्लांट स्थापना हेतु वेंडर का चयन स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं।

Related Posts

ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना
मनोरंजन

ड्यूटी के समय रील बनाने पर रोक, कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट करने से भी मना

March 21, 2026
8 मई से Instagram में बड़ा बदलाव, अब DM चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी
मनोरंजन

8 मई से Instagram में बड़ा बदलाव, अब DM चैट्स पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी

March 13, 2026
OTT पर साउथ फिल्मों की धूम, इस हफ्ते रिलीज हुईं रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर 4 नई फिल्में
मनोरंजन

OTT पर साउथ फिल्मों की धूम, इस हफ्ते रिलीज हुईं रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर 4 नई फिल्में

March 13, 2026
Meta ने लॉन्च किए नए एंटी-फ्रॉड फीचर, WhatsApp, Facebook और Messenger पर मिलेगा स्कैम से बचाव
मनोरंजन

Meta ने लॉन्च किए नए एंटी-फ्रॉड फीचर, WhatsApp, Facebook और Messenger पर मिलेगा स्कैम से बचाव

March 12, 2026
Telegram की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: पाइरेसी को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नोटिस, जानिए पूरा मामला
मनोरंजन

Telegram की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: पाइरेसी को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नोटिस, जानिए पूरा मामला

March 11, 2026
बयान से पलटे आमिर खान! पहले ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का किया ऐलान, फैंस हैरान
मनोरंजन

बयान से पलटे आमिर खान! पहले ‘सितारे जमीन पर’ की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का किया ऐलान, फैंस हैरान

March 10, 2026
Next Post
आधार अपडेशन हेतु ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप

आधार अपडेशन हेतु ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री से पूज्य संत असंग देव जी ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री से पूज्य संत असंग देव जी ने की सौजन्य भेंट

September 13, 2025
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी;खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी;खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

February 26, 2026
अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब 2031 तक कर पाएंगे आवेदन; जानिए कौन उठा सकता है लाभ?

अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब 2031 तक कर पाएंगे आवेदन; जानिए कौन उठा सकता है लाभ?

January 21, 2026
भारत में लागू होंगे नए AI और डिजिटल कंटेंट नियम, डीपफेक और गलत सूचनाओं पर होगी कड़ी निगरानी

भारत में लागू होंगे नए AI और डिजिटल कंटेंट नियम, डीपफेक और गलत सूचनाओं पर होगी कड़ी निगरानी

February 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • महंगाई के बीच ईंधन पर नई मार: पेट्रोल-डीजल ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ा, आम लोगों की जेब पर सीधा पड़ेगा असर।
  • बेंगलुरु से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट अचानक जेद्दा डायवर्ट, यात्रियों को उतारा गया, सामने आई ये वजह ।
  • शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी
  • अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR