• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी

Amish Kumari by Amish Kumari
June 22, 2026
in देश
30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद भारत में LPG गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियम बदल दिए गए. होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से भारत को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ा है. एलपीजी गैस रिफिलिंग के नियम से लेकर सिलेंडर के दाम तक बदल गए. सरकार ने PNG पाइपलाइन कनेक्शन वाले घरों में LPG कनेक्शन को लेकर भी सख्त नियम तय कर दिया है. जिसके लिए 30 जून की तारीख बेहद अहम है.

 

READ ALSO

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 30 जून के बाद उन लोगों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे, जिनके इलाके में PNG पाइपलाइन का नेटवर्क है. बता दें कि सरकार की ओर से ऐसी कोई डेडलाइन नहीं दी गई है, लेकिन जिन इलाकों में गैस पाइपलाइन का कनेक्शन है, वहां लोगों पर LPG से PNG में शिफ्ट होने का दबाव बढ़ रहा है. लोगों से अपील की जा रही है कि वो तीन महीने के अंदर एलपीजी से पीएनजी में स्विच कर लें, लेकिन इसकी कोई लास्ट डेट तय नहीं की गई है.

 

 

क्या 30 जून के बाद इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर ?  

मार्च 2026 में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश 2026 नाम से नोटिफिकेशन जारी किया. LPG गैस पर निर्भरता कम करने के लिए PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए ड्राइव 2.0 की शुरुआत की. 31 मार्च 2026 को नेशनल पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) ड्राइव 2.0 की शुरुआत की गई, जिसकी डेडलाइन जून 30 तय की गई . लोगों को LPG से PNG में स्विच करने की सलाह दी गई. एक परिवार में एक समय में LPG या PNG में से किसी एक कनेक्शन को रखने की नियम तय किया गया . सरकार ने डबल कनेक्शन पर पाबंदी लगा दी है.

 

नहीं होगी LPG सिलेंडर की डिलीवरी ? 

सरकार ने पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में ‘नो ड्यूल कनेक्शन पॉलिसी’ लागू कर दी है. जिसका मतलब है कि अगर आपके पास पहले से सिलेंडर हैं और आपका PNG कनेक्शन भी एक्टिव है, तो आपको 30 दिनों के भीतर अपना सिलेंडर जमा करना होगा.

 

90 दिन की डेडलाइन 

जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछी है, वहां लोकल गैस सर्विस प्रोवाइडर की ओर से आपको PNG कनेक्शन लेने के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिस भेजा जाएगा. अगर आपने इस नोटिस को इग्नोर किया या 90 दिनों के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए अप्लाई नहीं किया , तो आपके LPG सिलेंडर की डिलीवरी लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 90 दिन की ये डेडलाइन 30 जून 2026 को पूरी हो रही है, हालांकि इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि 30 जून के बाद ऐसे उपभोक्ताओं का LPG कनेक्शन स्वत: बंद हो जाएगा. यानी 90 दिन की डेडलाइन के बाद कनेक्शन कटने की बात पूरी तरह से सही नहीं है, बल्कि जहां पीएनजी नेटवर्क है और लोग आवेदन नहीं कर रहे हैं, वहां हो सकता है कि आने वाले दिनों में LPG सिलेंडर की सप्लाई में कुछ प्रतिबंध लगाए जाएं, ताकि लोग PNG की ओर स्विच करें.

 

 

 

कितने लोगों ने छोड़ दिया LPG सिलेंडर का कनेक्शन 

पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाह पर लोग अब एलपीजी सिलेंडर छोड़कर PNG पाइनलाइन को अपना रहे हैं. मार्च 2026 में ही करीब 1 लाख परिवार ने LPG सिलेंडर सरेंडर कर दिया. 10.02 लाख PNG कनेक्शन चालू किए गए. 3.22 लाख नए पीएनजी कनेक्शन की तैयारी कर ली गई है. करीब 13.24 लाख पीएनजी कनेक्शन चालू हैंय

 

कैसे चेक करें आपके एरिया में PNG कनेक्शन है या नहीं ?  

आपके इलाके में गैस पाइपलाइन नेटवर्क है या नहीं, इसे जानना का तरीका बेहद आसान है. आप गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी से पता कर सकते हैं. अगर आपके इलाके में PNG कनेक्शन है, तो जरूरी दस्तावेज जमाकर कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप ऑनलाइन भी पाइपलाइन नेटवर्क की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

 

अगर आपके पास भी LPG, PNG दोनों कनेक्शन है, तो क्या करें ?  

अगर आपके पास पहले से LPG सिलेंडर का कनेक्शन है और अब आपने PNG कनेक्शन भी एक्टिवेट करवा लिया है, तो आपको 30 दिनों के भीतर अपना सिलेंडर जमा करना होगा. आप इंडेन, भारत गैस, HP जिस भी कंपनी का सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं उसे उसी एजेंसी में जाकर सब्मिट कर सकते हैं. आपका सिक्योरिटी अमाउंट आपके बैंक खाते में रिफंड कर दिया जाएगा. आप चाहे, तो सिलेंडर सरेंडर कर वाउचर भी ले सकते हैं, जिसे आप बाद में कभी एक्टिवेट करवा सकते हैं.

Related Posts

देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
Next Post
लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य बच्चों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रजिस्ट्री में महिलाओं को मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

May 6, 2026

IND vs NZ: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20 मैच, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

October 22, 2026
इंडिया टुडे–MOTN सर्वे: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% लोगों ने बताया संतुष्ट — बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर

इंडिया टुडे–MOTN सर्वे: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% लोगों ने बताया संतुष्ट — बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर

August 29, 2025
नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुरक्षाबलों ने 6 माओवादी स्मारक तोड़े; सर्च ऑपरेशन में आईईडी और विस्फोटक बरामद

नक्सल विरोधी अभियान तेज, सुरक्षाबलों ने 6 माओवादी स्मारक तोड़े; सर्च ऑपरेशन में आईईडी और विस्फोटक बरामद

February 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
  • Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
  • Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR