• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹324 करोड़ का सट्टा मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार.. दुबई से चल रहा था पूरा खेल

Amish Kumari by Amish Kumari
June 22, 2026
in देश
ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹324 करोड़ का सट्टा मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार.. दुबई से चल रहा था पूरा खेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

गुजरात पुलिस की स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह फर्जी एवं म्यूल बैंक खातों के जरिए ₹324.58 करोड़ से अधिक के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन को अंजाम दे चुका है। मामले में अब तक 10 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

READ ALSO

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

 

निकोल में छापेमारी से खुली सट्टेबाजी सिंडिकेट की परतें

पूरे मामले का खुलासा मई 2026 में हुआ, जब SMC ने गुप्त सूचना के आधार पर अहमदाबाद के निकोल क्षेत्र में छापेमारी कर विजय करडानी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से टैबलेट, तीन मोबाइल फोन, टीवी सेट, सेटअप बॉक्स, कार सहित करीब ₹15.73 लाख का सामान बरामद किया गया। मोबाइल और व्हाट्सएप डेटा की जांच के दौरान आईपीएल सीजन में सक्रिय देशव्यापी सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा हुआ।

2,000 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों का इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध धन के लेन-देन के लिए हजारों बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे। विजय करडानी के मोबाइल से 281 बैंक खातों का विवरण मिला, जिनमें से 50 खाते पहले ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) द्वारा फ्रीज किए जा चुके थे।

 

वहीं, आरोपी अनिल गोकलदास के डिवाइस से 1,907 बैंक खातों की जानकारी मिली, जिनमें 304 खाते ब्लॉक पाए गए। पुलिस को कुल 354 ऐसे खाते मिले हैं जिनके खिलाफ देशभर में साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं

 

दुबई से चल रहा था पूरा खेल

पुलिस जांच में दुबई कनेक्शन भी सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, दुबई में बैठे कथित हैंडलर ‘युआन’ ने आरोपी आकाश नायक को नेटवर्क के वित्तीय संचालन की फ्रेंचाइजी सौंप रखी थी। इसके बदले उसे कुल मुनाफे का 40 प्रतिशत कमीशन मिलता था। आकाश ने आगे अन्य एजेंटों को 20 से 25 प्रतिशत कमीशन पर सब-फ्रेंचाइजी दे रखी थी।

 

 

47 लोगों पर एफआईआर, जांच जारी

SMC ने मुख्य आरोपी राजवीरसिंह समेत 47 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर गुजरात जुआ अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस की विशेष टीम फिलहाल पूरे नेटवर्क की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रेल, हवाला कनेक्शन तथा बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

 

 

अब तक गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों के नाम:

  • आकाश नायक (मुख्य फ्रेंचाइजी होल्डर)
  • अनिल कोटक
  • प्रतीक मराडिया
  • विजय करडानी
  • अश्विन मेंडापारा
  • जय उर्फ शंभु कनेरिया
  • हिरेन कथारिया
  • नवनीत खांभला
  • जय उर्फ राजा अघेरा
  • मीत कलारिया

Related Posts

देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
देश

Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार BMW का खौफनाक कहर; 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत

September 20, 2026
Next Post
सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…

YouTube पर 24 अगस्त से बदल जाएगा व्यूज का खेल, जानिए यूजर्स और Creators को क्या होगा फायदा?

August 19, 2026
22 नवंबर को 5 घंटे तक नहीं मिलेंगी रेलवे की ये सुविधाएं, न टिकट बुक होगी ना होगी कैंसिलेशन

रेलवे में पहली बार शुरू हुआ यह नया सिस्टम, एक्सप्रेस ट्रेन में काउंटर पर OTP से होगा तत्काल टिकट

November 24, 2025
आंवला जूस पीने के 5 जबरदस्त फायदे, सेहतमंद रहना है तो आज से ही डाइट में करें शामिल

आंवला जूस पीने के 5 जबरदस्त फायदे, सेहतमंद रहना है तो आज से ही डाइट में करें शामिल

January 23, 2026
पीएम मोदी आज रायपुर-जबलपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी आज रायपुर-जबलपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

August 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • ONGC Find Gas: भारत के लिए बड़ी खबर, ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला गैस का भंडार
  • INDW vs SLW: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रन के रिकॉर्ड अंतर से हराया
  • IPO news: 103 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, GMP में जबरदस्त उछाल, 23 सितंबर को होगी लिस्ट
  • Vivo: Vivo X500 Pro Max, X500 Pro हुआ लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा DSLR जैसा कैमरा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR