• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!

Amish Kumari by Amish Kumari
June 23, 2026
in देश
Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जहां कंपनियों के वर्क फोर्स को बढ़ाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह लाखों कर्मचारियों के लिए चिंता का कारण भी बनता जा रहा है। अमेरिकी टेक दिग्गज ओरेकल इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान दुनिया भर में करीब 21,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। ओरेकल का कहना है कि AI आधारित तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से भविष्य में भी और नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं।

 

READ ALSO

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

13% घट गई कंपनी की वर्कफोर्स

ओरेकल की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मई 2026 तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटकर 1.41 लाख रह गई, जबकि एक साल पहले यह करीब 1.62 लाख थी। यानी कंपनी की कुल वर्कफोर्स में लगभग 13% की कमी आई है। कंपनी ने साफ कहा है कि AI तकनीकों के इस्तेमाल से कई प्रक्रियाएं ऑटोमेट हो रही हैं, जिससे कर्मचारियों की जरूरत कम हो रही है। ओरेकल के अनुसार प्रबंधन में बदलाव, नए प्रोडक्शन, प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे और रणनीतिक पुनर्गठन भी छंटनी की बड़ी वजह रहे हैं।

 

AI और क्लाउड बिजनेस पर बड़ा दांव

ओरेकल अब केवल डेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनी नहीं रहना चाहती। कंपनी के चेयरमैन लैरी एलिसन के नेतृत्व में ओरेकल तेजी से AI और क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र में विस्तार कर रही है। कंपनी OpenAI जैसे ग्राहकों के लिए बड़े-बड़े AI डेटा सेंटर बना रही है। इसके जरिए Oracle सीधे तौर पर अमेज़ॅन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को चुनौती देना चाहती है।

 

AI विस्तार पर खर्च होंगे 70 अरब डॉलर

ओरेकल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में वह करीब 70 अरब डॉलर का कैपिटल इन्वेस्टमेंट करेगी। इस निवेश को पूरा करने के लिए कंपनी करीब 40 अरब डॉलर एक्स्ट्रा कर्ज और इक्विटी के जरिए जुटाने की तैयारी कर रही है। हालांकि AI की यह दौड़ कंपनी के लिए काफी महंगी साबित हो रही है। वित्त वर्ष 2026 में ओरेकल ने कर्मचारियों की छंटनी और पुनर्गठन पर 1.84 अरब डॉलर खर्च किए, जबकि पिछले साल यह खर्च केवल 374 मिलियन डॉलर था।

 

आगे भी जा सकती हैं नौकरियां

ओरेकल ने अपनी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि AI तकनीकों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और इससे भविष्य में भी कर्मचारियों की संख्या कम हो सकती है। कंपनी का मानना है कि कई ऐसे काम जो पहले इंसान करते थे, अब AI और ऑटोमेशन के जरिए पूरे किए जा सकते हैं। ओरेकल की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दुनिया भर की टेक कंपनियां AI को तेजी से अपना रही हैं। आने वाले वर्षों में AI प्रोडक्टिविटी तो बढ़ाएगा, लेकिन कई नौकरियों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

Related Posts

देश

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

November 8, 2026
देश

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

November 8, 2026
देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
Next Post
CUET UG Result हुआ जारी, जानिए कैसे करें चेक

CUET UG Result हुआ जारी, जानिए कैसे करें चेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!

मकर संक्रांति पर इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

January 14, 2026
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: DA बढ़ोतरी से होली से पहले राहत, जानिए एरियर और नई सैलरी को कब मिलेगी ?

February 23, 2026
NEET UG 2026 का री-एग्जाम के लिए छत्तीसगढ़ के इन शहरों में बनाये गए सेंटर, इस दिन होगा एग्जाम

NEET UG 2026 का री-एग्जाम के लिए छत्तीसगढ़ के इन शहरों में बनाये गए सेंटर, इस दिन होगा एग्जाम

June 5, 2026
BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, धारदार हथियारों से किया वार ,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार..

BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, धारदार हथियारों से किया वार ,पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार..

August 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jio 3 Years New Recharge Plan: Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 3 साल की वैलिडिटी, इतनी है कीमत
  • Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR