• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, July 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी उम्मीद की किरण: सिर्फ एक सप्ताह में बना अभिनव द्विवेदी का आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 2, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी उम्मीद की किरण: सिर्फ एक सप्ताह में बना अभिनव द्विवेदी का आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

एमसीबी/02 जुलाई 2026

 

READ ALSO

सीएम हेल्पलाइन बनी छात्रा के सपनों की संबल, आधार कार्ड में जन्म तिथि की त्रुटि दूर होने से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होकृमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इसी सुशासन की सोच को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 लगातार साकार कर रही है। मनेंद्रगढ़ निवासी अभिनव द्विवेदी की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है, जहाँ एक शिकायत ने महज़ एक सप्ताह में उनकी चिंता को राहत में बदल दिया।

काफी समय से आयुष्मान कार्ड नहीं बनने के कारण अभिनव द्विवेदी शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे थे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद कार्ड जारी नहीं होने से वे परेशान थे। अंततः उन्होंने अपनी समस्या मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई और समाधान की उम्मीद जताई।

शिकायत प्राप्त होते ही प्रकरण को स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा गया। विभाग ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई की। लगातार मॉनिटरिंग और त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप सिर्फ एक सप्ताह के भीतर अभिनव द्विवेदी का आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो गया।

आयुष्मान कार्ड बनने के साथ ही अभिनव अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी।

शिकायत के निराकरण के बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जब अभिनव से फीडबैक लिया गया, तो उन्होंने बताया कि उनकी समस्या का पूरी तरह समाधान हो चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इतनी शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वास्तव में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है।

यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान का प्रभावी माध्यम है। जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और सुशासन की भावना निरंतर सशक्त होती रहे।

Related Posts

सीएम हेल्पलाइन बनी छात्रा के सपनों की संबल, आधार कार्ड में जन्म तिथि की त्रुटि दूर होने से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन बनी छात्रा के सपनों की संबल, आधार कार्ड में जन्म तिथि की त्रुटि दूर होने से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

July 2, 2026
बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

July 1, 2026
VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी
छत्तीसगढ़

VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी

July 1, 2026
मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर

July 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच

July 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

July 1, 2026
Next Post
सीएम हेल्पलाइन बनी छात्रा के सपनों की संबल, आधार कार्ड में जन्म तिथि की त्रुटि दूर होने से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

सीएम हेल्पलाइन बनी छात्रा के सपनों की संबल, आधार कार्ड में जन्म तिथि की त्रुटि दूर होने से उच्च शिक्षा का रास्ता हुआ आसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुशासन तिहार शिविर में मत्स्य पालन को वितरित किया गया मत्स्याखेट जाल

सुशासन तिहार शिविर में मत्स्य पालन को वितरित किया गया मत्स्याखेट जाल

May 13, 2026
जापान और दक्षिण कोरिया के सफल विदेश दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री साय

जापान और दक्षिण कोरिया के सफल विदेश दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री साय

August 30, 2025
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

इन चार राशियों की चमक सकती है किस्मत, पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग; पढ़े आज का राशिफल।

March 11, 2026
एंड्रॉइड यूजर्स हों अलर्ट! ‘God Mode’ मैलवेयर से बड़ा खतरा, एक क्लिक में फोन का पूरा कंट्रोल हो सकता है हैकर्स के पास

एंड्रॉइड यूजर्स हों अलर्ट! ‘God Mode’ मैलवेयर से बड़ा खतरा, एक क्लिक में फोन का पूरा कंट्रोल हो सकता है हैकर्स के पास

April 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • विक्रांत मैसी का फिल्म ‘मुसाफिर कैफे’ का टीजर हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर देगी दस्तक
  • CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम
  • “ऑपरेशन क्लीन हंट” में तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार
  • आज से शुरू हुआ अमरनाथ यात्रा, जम्मू से रवाना हुआ बाबा बर्फानी का पहला जत्था
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR