• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

तमनार पुलिस ने उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 5, 2026
in रायगढ़
तमनार पुलिस ने उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*5 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना तमनार पुलिस ने बैंक एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा के साथ मिलकर तीन अलग-अलग वारदातों में कुल ₹2 लाख 44 हजार रुपये की उठाईगिरी की थी। आरोपी वर्तमान में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध था, जिसे माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया।

READ ALSO

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

पहली घटना – दिनांक 09 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम झरना निवासी गोसाई राम राठिया अपनी बहन के साथ अपेक्स बैंक से ₹20,000 निकालकर बाजारपारा पहुंचे थे। होटल में नाश्ता करने के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे थैले से अज्ञात आरोपी नकदी, पासबुक एवं एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना तमनार में *अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध दर्ज किया गया।

दूसरी घटना – दिनांक 14 मई 2026 की है, जब ग्राम सराईपाली निवासी रहंसराम खम्हारे (65 वर्ष) अपेक्स बैंक तमनार से ₹24,000 निकालकर सार्वजनिक यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें झपकी लग गई और उनके पास रखा पीले रंग का थैला, जिसमें नकदी, पासबुक एवं आधार कार्ड रखा था, अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना तमनार में *अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध दर्ज किया गया।

तीसरी घटना – दिनांक 08 जून 2026 को हुई, जब ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल अपेक्स बैंक तमनार से ₹2 लाख निकालकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर तहसील कार्यालय गए थे। लौटने पर डिक्की टूटी मिली और पूरी राशि चोरी हो चुकी थी। इस मामले में थाना तमनार में *अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस* के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 

 

उठाईगिरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस ने अपेक्स बैंक एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह विशाल उर्फ हरि नट एवं उसके साथी धर्मेन्द्र नट पर गया।

पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए 19 जून 2026 को आरोपी धर्मेन्द्र नट को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने साथी हरि उर्फ विशाल नट के साथ मिलकर तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई दूसरी नई अपाचे मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोड़ने में प्रयुक्त लोहे के औजार बरामद किए गए थे।

विवेचनाक्रम में तमनार पुलिस ने मुख्य आरोपी हरि उर्फ विशाल नट जो जिला कोरिया के एक अन्य मामले में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध है। माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को पुलिस रिमांड पर थाना तमनार लाया गया। पूछताछ में उसने तीनों उठाईगिरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रकम का अपने साथी के साथ बंटवारा कर अधिकांश पैसा जुआ खेलने एवं खाने-पीने में खर्च कर दिया।

 

 

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

*आरोपी – हरि उर्फ विशाल नट पिता हरिचरण नट 41 साल निवासी ग्राम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर*

तीनों उठाईगिरी के मामलों का सफल खुलासा करने एवं दोनों आरोपियों तक पहुंचने में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं उनकी टीम के प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

October 9, 2026
Next Post
रायगढ़ ट्रेलर यूनियन का बड़ा फैसला: नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, यूनियन भाड़ा नहीं देने वाले ट्रांसपोर्टर होंगे ब्लैकलिस्ट

रायगढ़ ट्रेलर यूनियन का बड़ा फैसला: नियम तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, यूनियन भाड़ा नहीं देने वाले ट्रांसपोर्टर होंगे ब्लैकलिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

September 1, 2026
खुशखबरी! आज से गिरे कमर्शियल गैस के दाम, जानें घरेलू सिलेंडर का नया रेट.

खुशखबरी! आज से गिरे कमर्शियल गैस के दाम, जानें घरेलू सिलेंडर का नया रेट.

August 1, 2026
मुंबई से दिल्ली आ रही Indigo की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में मंचा हड़कंप,!

मुंबई से दिल्ली आ रही Indigo की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में मंचा हड़कंप,!

September 30, 2025
अगले हफ्ते 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में कब-कब होगी छुट्टी

क्या आज बैंक खुले हैं? शनिवार 24 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे या खुले, जानें यहां

January 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा
  • IPO News: अक्टूबर में IPO की बहार! जियो प्लेटफॉर्म्स सहित 12 कंपनियों की होगी एंट्री
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
  • Cg News Raipur : महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR