• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, July 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में पहली ही बारिश में 22 करोड़ का ओवरब्रिज टूटा, 15 दिन पहले हुआ था लोकार्पण

Amish Kumari by Amish Kumari
July 7, 2026
in छत्तीसगढ़
राजनांदगांव में पहली ही बारिश में 22 करोड़ का ओवरब्रिज टूटा, 15 दिन पहले हुआ था लोकार्पण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार

 छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली तेज बारिश ने करोड़ों रुपए की सरकारी परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनांदगांव जिले में 22 करोड़ रुपए की लागत से बना बरगा रेलवे ओवरब्रिज पहली ही बारिश में बीच से फट गया। वहीं कोरबा जिले में 3 करोड़ रुपए की लागत से बनी पुलिया भी तेज बहाव में टूट गई। दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

 

 

15 दिन पहले हुआ था ओवरब्रिज का लोकार्पण

राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के बीच बरगा में बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण पिछले महीने जून में हुआ था। पहली बारिश के बाद पुल पर करीब 60 से 70 फीट लंबी और 10 से 12 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें पड़ गईं। इससे पुल दो हिस्सों में बंटा हुआ दिखाई देने लगा।

 

आलीवारा ओवरब्रिज की भी बिगड़ी हालत

बरगा के साथ-साथ आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया। यहां सड़क का हिस्सा बह गया, किनारे की बाउंड्री टूट गई और कई जगह पुल का बेस धंस गया। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

 

 

ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। उनका आरोप है कि सीमेंट और डामर की गुणवत्ता खराब है, जिसके कारण पहली ही बारिश में पुलों की यह हालत हो गई। लोगों ने इसे भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

रेलवे और निर्माण कंपनी ने क्या कहा

गोंदिया रेलवे के असिस्टेंट इंजीनियर मिथिलेश कुमार ने कहा कि तकनीकी टीम मौके का निरीक्षण करेगी और जरूरत के अनुसार मरम्मत की जाएगी। वहीं निर्माण कंपनी घई कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का कहना है कि पुल के धंसने का खतरा नहीं है और यह केवल मिट्टी बैठने की सामान्य प्रक्रिया है।

 

 

कोरबा में बारिश में टूटी पुलिया

इसी तरह कोरबा जिले के करतला विकासखंड के भैसामुड़ा गांव में जोगीनाला पर 3 करोड़ रुपए की लागत से बनी पुलिया भी पहली बारिश नहीं झेल सकी। तेज बहाव में पुलिया का एक हिस्सा बह गया, जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए और आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता और गुणवत्ता की जांच की मांग की है।

Related Posts

मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़

मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत

July 7, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र हुआ तैयार

July 6, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी भरोसे की पहचान: 10 मिनट में बना आयुष्मान कार्ड

July 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम

July 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

July 6, 2026
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री साय

July 6, 2026
Next Post
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 आरोपियों को फांसी, 11 को उम्रकैद की सजा बरकरार

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 आरोपियों को फांसी, 11 को उम्रकैद की सजा बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन-जागरूकता कार्यक्रम—साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन-जागरूकता कार्यक्रम—साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

April 19, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पूंजीपथरा पुलिस ने पकड़ा

May 5, 2026
रायपुर सहित प्रमुख शहरों में रेल संचालन क्षमता दोगुनी करने की ऐतिहासिक योजना

मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन

January 4, 2026
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए तैयारी बैठक 18 नवम्बर को

केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को

April 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 आरोपियों को फांसी, 11 को उम्रकैद की सजा बरकरार
  • राजनांदगांव में पहली ही बारिश में 22 करोड़ का ओवरब्रिज टूटा, 15 दिन पहले हुआ था लोकार्पण
  • मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत
  • IND और ENG के बीच आज खेला जाएगा तीसरा T20 मुकाबला, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR