• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, July 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई राहत के लिए अब नहीं लेनी होगी दूसरे राज्य की मंजूरी

Amish Kumari by Amish Kumari
July 18, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई राहत के लिए अब नहीं लेनी होगी दूसरे राज्य की मंजूरी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लाखों पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब महंगाई राहत (डीआर) जारी करने के लिए दोनों राज्यों को एक-दूसरे की सहमति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारों ने इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है, जिससे पेंशनर्स को समय पर महंगाई राहत का लाभ मिल सकेगा।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक भी सरकारी सदस्य होने पर नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिव्यांग सैनिक को चेक प्रदाय किया गया

17 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा आदेश

दोनों राज्य सरकारों ने प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल बनाने और पेंशनर्स को राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। जारी आदेश को 17 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इससे महंगाई राहत जारी करने में होने वाली अनावश्यक देरी खत्म होने की उम्मीद है।

अब क्या बदलेगा?

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, अब महंगाई राहत बढ़ाने के लिए दूसरे राज्य की मंजूरी लेना आवश्यक नहीं होगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ अपनी-अपनी ओर से स्वतंत्र रूप से कार्यकारी आदेश जारी कर सकेंगे।हालांकि, दोनों राज्यों को केंद्र सरकार द्वारा तय दर से अधिक महंगाई राहत देने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, महंगाई राहत बढ़ाने से पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार की जानकारी दूसरे राज्य को पत्र के माध्यम से देनी होगी।

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया आभार

इस फैसले का पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वागत किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से इस व्यवस्था में बदलाव की मांग की जा रही थी। इस संबंध में एसोसिएशन ने जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

महंगाई राहत को लेकर हाईकोर्ट में लंबित है मामला

आमोद सक्सेना के अनुसार, मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा-49 को लेकर जबलपुर हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन है। संगठन का कहना है कि अधिनियम में कहीं भी दूसरे राज्य की सहमति लेने का स्पष्ट प्रावधान नहीं है, लेकिन पिछले करीब 25 वर्षों से इसी आधार पर महंगाई राहत जारी करने में देरी होती रही।

81 महीने के बकाया महंगाई राहत की भी मांग

एसोसिएशन के संरक्षक गणेश दत्त जोशी और भोपाल जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सरकार से 81 महीने के बकाया महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान जल्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान में देरी के कारण पेंशनर्स को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, इसलिए बकाया राशि शीघ्र जारी की जानी चाहिए।

एमपी में 19 हजार और छत्तीसगढ़ में 7 हजार पुराने पेंशनर्स

मध्यप्रदेश पेंशन विभाग के दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 4.40 लाख से अधिक पेंशनर्स हैं। इनमें 1 नवंबर 2000 से पहले के करीब 19 हजार पेंशनर्स शामिल हैं, जो कुल संख्या का लगभग 4 प्रतिशत हैं।वहीं, छत्तीसगढ़ में ऐसे पेंशनर्स की संख्या करीब 7 हजार है। इस तरह दोनों राज्यों में कुल लगभग 26 हजार पुराने पेंशनर्स हैं और समय के साथ इनकी संख्या लगातार घट रही है।

बंटवारे के बाद रिटायर हुए 4.13 लाख कर्मचारी

रिकॉर्ड के अनुसार, 1 नवंबर 2000 के बाद मध्यप्रदेश में 4.13 लाख से अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, जो कुल पेंशनर्स का लगभग 96 प्रतिशत हैं। ये उत्तरवर्ती पेंशनर्स हैं, जिन पर अविभाजित मध्यप्रदेश के नियम लागू नहीं होते। इसके बावजूद इन्हें भी महंगाई राहत जारी करने की समान प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा था।

हाईकोर्ट में चुनौती के बाद बदली व्यवस्था

वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इस पूरी प्रक्रिया को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि राज्य विभाजन के समय जारी सर्कुलर में 1 नवंबर 2000 के बाद सेवानिवृत्त मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को इस व्यवस्था में शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं था।साथ ही, सर्कुलर में महंगाई राहत के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति लेने का भी कहीं उल्लेख नहीं किया गया था।

हाईकोर्ट ने भी पूछा था- सहमति क्यों जरूरी?

याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की पीठ ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन एवं वित्त विभागों से जवाब मांगा था। अदालत ने पूछा था कि महंगाई राहत जारी करने से पहले दूसरे राज्य की सहमति लेना क्यों आवश्यक है। हालांकि, अब तक इस संबंध में संयुक्त जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है।

राज्य पुनर्गठन अधिनियम की जानकारी भी मांगी

पेंशनर्स एसोसिएशन ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2000 से संबंधित जानकारी भी मांगी थी, लेकिन अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद संगठन ने केंद्रीय सूचना आयोग में दूसरी अपील दायर की है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक भी सरकारी सदस्य होने पर नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक भी सरकारी सदस्य होने पर नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

July 17, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिव्यांग सैनिक को चेक प्रदाय किया गया

July 17, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

July 17, 2026
आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 16, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा : भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा : भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

July 16, 2026
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण पुराना होटल ढहा, 9 से अधिक लोग मलबे में दबे
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के कारण पुराना होटल ढहा, 9 से अधिक लोग मलबे में दबे

July 16, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

February 17, 2026
जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल, तमनार द्वारा दिवाली बाजार 2025 का भव्य शुभारंभ

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल, तमनार द्वारा दिवाली बाजार 2025 का भव्य शुभारंभ

October 17, 2025
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद

घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद

February 20, 2026
मंत्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति

मंत्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति

October 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई राहत के लिए अब नहीं लेनी होगी दूसरे राज्य की मंजूरी
  • कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • दिल दहला देने वाली घटना, रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड की आशंका
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, 50 पैसे हुआ महंगा, जानें क्या है आपके शहर का रेट?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR