नई दिल्ली: 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 6.8 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक रूप से अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित कराई गई थी दो परीक्षाएं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, CBSE ने शनिवार, 18 जुलाई 2026 को कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इस साल पहली बार छात्रों को एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर दिया गया था। बोर्ड की नीति के अनुसार, छात्रों का अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए दोनों परीक्षाओं (मुख्य और दूसरी परीक्षा) में से उनके बेहतर प्रदर्शन यानी ‘बेस्ट स्कोर’ को आधार माना गया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब डिजीलॉकर के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपने नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकते
















