भारत-अमेरिका समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर आज किसानों ने मोर्चा (Delhi Kisan Protest) खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के किसानों को मंगलवार सुबह बहादुरगढ़ के पास अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) पर दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। (Farmer Protest Today) किसानों की करीब पांच बसों को दिल्ली की ओर बढ़ने नहीं दिया गया, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
बसों में सवार होकर निकलने किसान
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पंजाब के पटियाला सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने बस में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोक दिया गया। किसानों की इस आंदोलन की वजजह से बहादुरगढ़ बाईपास के पास यूईआर लंबा जाम लग गया है। जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भारी तैनाती
किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा-पंजाब सीमा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। घग्गर नदी पर भी पुल पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। किसानों की मांग है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता किसान विरोधी है
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर शंभू बंद
देशभर के किसानों की तरफ से दिल्ली महापंचायत की घोषणा के बाद हरियाणा में शंभू बॉर्डर को सुबह साढ़े पांच बजे ही सील कर दिया गया है। आंदोलन को देखते हुए यहां रात से ही रास्ता बंद करने की तैयारी की जा रही थी। सड़क बंद होने की वजह से आम जनता को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई है।
















