• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR, बंगाल से मंगाईं CRPF की 20 टुकड़ियां

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2026
in देश
कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR, बंगाल से मंगाईं CRPF की 20 टुकड़ियां
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के Jantar Mantar पर चल रहे Cockroach Janata Party के प्रदर्शन का आज 32वां दिन है। छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर Abhijeet Dipke ने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनका समय बर्बाद किया है। दीपके ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया और उन्हें जेपी नड्डा के घर नजरबंद कर दिया गया। ऐसे में अब वो सरकार से बातचीत करने नहीं जाएंगे, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर पर आना होगा।

 

READ ALSO

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

 

 

 

 

नीट पेपर लीक पर सड़क से संसद तक सियासत गरमा गई है। विपक्ष, सरकार को घेरने में लगा है और मामले में बहस की मांग कर रहा है। हालांकि, सरकार का कहना है कि वो सदन में चर्चा को तैयार हैं लेकिन फिर भी विपक्ष सड़कों पर हंगामा करने में लगा है। जंतर-मंतर पर पहुंचकर तमाम विपक्षी दलों के नेता सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। देर रात जंतर-मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे ने भी सरकार को घेरा और आरोप लगाए कि ये सरकार छात्रों का भला नहीं चाहती है। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा है कि वो तब तक प्रदर्शन करेंगे जबतक सरकार छात्रों की मांगे नहीं मान लेती। हालांकि, सरकार का कहना है कि वो मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है लेकिन विपक्ष सिर्फ लोगों को गुमराह करने में लगा है।

 

 

 

नीट पेपर लीक पर प्रोटेस्ट के बीच सरकार ने सोनम वांगचुक से बातचीत की पहल की है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की है। सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सोनम इस वक्त मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। मौजूदा गतिरोध खत्म करने के लिए ये सरकार की बड़ी पहल मानी जा रही है। लेकिन सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। वह नीट समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

वहीं, NEET पेपर लीक के मुद्दे पर अब चर्चा होगी या पॉलिटिक्स, ये देखने वाली बात होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार चर्चा को तैयार है और विपक्ष पर अचानक डिमांड बदलने का आरोप लगा रही है। बीते मंगलवार को लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने उन्हें ये आश्वासन दिया था कि अगर सरकार नीट मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो जाती है तो धरना खत्म कर देंगे, लेकिन जब सरकार तैयार हो गई तो राहुल अपनी बात से पलट गए।

 

फिर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी रख दी। अब आज विपक्ष एक बार फिर सदन से संसद तक हंगामा कर सकता है। कांग्रेस संसद में पेपर लीक पर चर्चा करवाने की मांग करेगी और अगर सदन में बहस हुई तो पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर हर अपडेट यहां पढ़ें।

बंगाल से मंगाई गईं CRPF की 20 टुकड़ियां

दिल्ली की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में CRPF की टुकड़ियों की तैनाती का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 टुकड़ियां मंगाई गई हैं, जिन्हें दिल्ली की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर निशाना

दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक इतिहास में सचमुच एक शर्मनाक दिन था। विपक्ष के नेता राहुल गांधी जबरदस्ती और बिना इजाजत प्रधानमंत्री आवास के गेट पर धरने पर बैठ गए। उनके पिता, दादी और परदादा प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्हें PM आवास की गरिमा का पता है, फिर भी उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया। मैं इसकी निंदा करता हूं। PM की सुरक्षा सबसे अहम है। मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव NEET पर बातचीत के लिए उनके पास गए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। राहुल गांधी, आपने गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया है। मैं कल आपके पूरे व्यवहार की निंदा करता हूं। आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। सुरक्षा और शांति के लिए यह जरूरी था।

 

CJP प्रदर्शन को लेकर 10 FIR हुई दर्ज

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज की गई हैं। संसद मार्ग थाने में 4 FIR, सीपी थाने में 3 FIR, मंदिर मार्ग थाने में 1 FIR, बाराखंभा रोड थाने में 1 FIR और कर्तव्य पथ थाने में 1 FIR दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में ये FIR दर्ज की गई हैं। मामलों की जांच जारी है।

 

तृणमूल कांग्रेस ने की सदन में चर्चा की मांग

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों पर चर्चा को सदन में करने की मांग उठी है। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में आज 22 जुलाई के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिया है, ताकि सदन 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस की ज्यादतियों पर तुरंत चर्चा कर सके।

 

 

RAF जवान पर हमला मामले में FIR दर्ज

बीते मंगलवार की रात RAF जवान पर नई दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास हुए अटैक मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है और एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उपद्रवी RAF जवान को पीटते हुए नजर आ रहे थे।

 

 

विरोध प्रदर्शन में नजर आई राहुल-अखिलेश की करीबी

अरविंद केजरीवाल की पार्टी भले ही कांग्रेस और राहुल गांधी को घेर रही हो लेकिन यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक मंच पर आ गए हैं। राहुल हों या अखिलेश, सरकार को घेरने में कोई पीछे नहीं है। बीते मंगलवार को कांग्रेस सड़क पर उतरी तो समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं रही। कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान, राहुल गांधी को अखिलेश यादव का पूरा सपोर्ट मिला।

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में सपा का प्रदर्शन

दिल्ली में अखिलेश यादव समेत तमाम सपा सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद यूपी में राजधानी लखनऊ से लेकर मैनपुरी और सीतापुर समेत कई जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार की शाम को प्रदर्शन किया। लखनऊ में नेता विपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय समर्थकों को लेकर सड़क पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

 

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर पलटवार

राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। अब तक खामोश रहे शिक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट के जरिए राहुल गांधी पर पलटवार किया। धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक  हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया, जिससे जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई। सरकार के चर्चा के लिए पूरी तैयार होने की बात कहने के बाद भी, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक तमाशा चुना। हमारी सरकार NEET पर चर्चा करने और सदन में हमारे युवाओं की हर असली चिंता को दूर करने के लिए 100% कमिटेड है।

 

हाईकोर्ट में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग मामले की सुनवाई आज

वहीं, CJP के प्रदर्शन का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई जिसमें सोमवार को हुए संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। इसमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अधिक बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया और मामले में तत्काल सुनवाई करने की अपील की गई, जिससे कोर्ट ने इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि कोर्ट को इन सब चीजों में न घसीटें। बेंच ने कहा कि मामले को सुनवाई के लिए बुधवार को लिस्ट किया जाएगा।

राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने के खिलाफ MP में प्रदर्शन

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने पर कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में भी प्रदर्शन किया। भोपाल में सीएम के दफ्तर के बाहर कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए। वहीं, राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

 

आज फिर से विपक्ष के हंगामे के आसार

NEET पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष आज फिर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा कर सकता है। कांग्रेस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस। केंद्र सरकार संसद में NEET पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष का रुख अलग है। बीते मंगलवार को राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसदों ने लोक कल्याण मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया था।

Related Posts

देश

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

October 20, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

October 18, 2026
देश

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

October 18, 2026
देश

MP News: बड़ा हादसा! मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने मारी टक्कर,14 लोगो की मौत, दर्जनों हुए घायल!

October 18, 2026
देश

Saudi Helicopter Crash: आग का गोला बनाकर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर फिर हो गया क्रैश, जानें कितनों लोगों की हुई मौत

October 18, 2026
देश

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता पंडाल हादसे में 19 लोगों की मौत, जानिए पंडाल में कैसे मची भगदड़

October 18, 2026
Next Post
ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार लहूलुहान, इन स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट

ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार लहूलुहान, इन स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण सड़क हादसा! कार-पिकअप की टक्कर से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा! कार-पिकअप की टक्कर से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 27, 2025
भारत से चीन की डायरेक्ट फ्लाइट आज से शुरू, कोलकाता से ग्वांग्झू के बीच उड़ेगी पहली फ्लाइट

भारत से चीन की डायरेक्ट फ्लाइट आज से शुरू, कोलकाता से ग्वांग्झू के बीच उड़ेगी पहली फ्लाइट

October 26, 2025
आईटीआई खरसिया में प्रवेश हेतु पंजीयन प्रारंभ

आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

August 14, 2025
टैक्सपेयर के लिए साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग से आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ चेंज

टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर! जून में ही निपटा लें ये काम, बरना देना होगा पेनल्टी

June 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Automobile desk: ₹1.59 लाख की कीमत में बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, जानें फीचर्स
  • Cg News : विशेष आलेख : प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
  • Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR