भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज 23 जुलाई से 26 जुलाई तक हरारे में खेली जाएगी। इस सीरीज के पहले मैच से जुड़ी सभी जानकारियां इस खबर में उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इसका लाइव प्रसारण नए चैनल पर होने जा रहा है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। इस सीरीज के तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले जाएंगे। पहले मैच के लिए मौसम साफ होने वाला है और पिच बल्लेबाजों की मददगार होने वाली है। खास बात यह है कि इस मैच का लाइव चैनल ना सोनी होगा और ना स्टार, बल्कि नए चैनल पर इस सीरीज के मैच लाइव प्रसारित होंगे।
23, 25 और 26 जुलाई को भारत और जिम्बाब्वे सीरीज के तीनों मुकाबले होंगे। तीनों मैच एक ही मैदान पर होंगे लेकिन पिच अलग-अलग हो सकती हैं। इस सीरीज के सभी मैच एक ही टाइम पर खेले जाएंगे। भारतीय फैंस को अपनी रातों की नींद भी इस सीरीज के लिए नहीं कुर्बान करनी होगी। इस मैच की पूरी जानकारी आगे उपलब्ध है:-
India vs Zimbabwe 1st T20I से जुड़ी सभी जानकारियां
मैच की तारीख: 23 जुलाई 2026
मैच का वेन्यू: हरारे स्पोर्ट्स क्लब
टॉस का समय: शाम 4 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
लाइव मैच का समय: शाम 4.30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक)
कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज?
हरारे में गुरुवार 23 जुलाई को मैच के दिन मौसम साफ रहने वाला है। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं होगी। तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यानी गेंदबाजों के लिए चुनौती हो सकती है। हरारे में आमतौर पर थोड़ा उछाल रहता है और बारिश व हवा से गेंद में मूवमेंट होता है। लेकिन फिलहाल जो मौसम है उसे देखते हुए उछाल के चलते बल्लेबाजों को आसानी होगी।
चौके-छक्कों की बरसात इस मुकाबले में देखने को मिल सकती है। जबकि दूसरी पारी में स्पिनरों की भी भूमिका अहम हो सकती है। यहां 160-170 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है।
भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अभी तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। भारतीय टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं और तीन में उसे हार मिली है। अगर जिम्बाब्वे की सरजमीं पर रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया ने 12 टी20 इंटरनेशनल यहां खेले हैं और इसमें से 9 में टीम जीती है। यह दोनों टीमों के बीच यहां पांचवीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज है। भारत ने चार में से तीन सीरीज जीती हैं और एक टाई हुई है। (क्लिक करें और देखें जिम्बाब्वे में खेले गए भारत के सभी मैचों का परिणाम)
भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा।
जिम्बाब्वे में और जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा रहा भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड?
अभिषेक शर्मा ही मौजूदा स्क्वाड में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम जिम्बाब्वे में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। जबकि शुभमन गिल जिम्बाब्वे की सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज















