बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना के गांधी मैदान ट्रैफिक टीओपी में प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से बम फेंका गया। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान छात्रों की ओर से सुतली बम फेंका गया। इस दौरान टीओपी में जमकर तोड़-फोड़ भी किया गया।
बमबाजी से कई सामान क्षतिग्रस्त
बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना की सड़कें शनिवार को हिंसक झड़पों का गवाह बनी। गांधी मैदान ट्रैफिक टीओपी में सुतली बम फेंके जाने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलवा भी टीओपी में कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
पटना में गांधी मैदान, एग्जिबिशन रोड, डाकबंगला चौराहा और पटना जंक्शन के आसपास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की झड़प हुई। पथराव, लाठीचार्ज और तोड़फोड़ के कारण शहर के मध्य हिस्से में लंबे समय तक तनाव का माहौल बना रहा और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
पुलिस की दो गाड़ियां पलटी,टीओपी प्रभारी घायल
प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान के समीप एग्जिबिशन रोड पर उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के बाद उन्हें पलट दिया। इस दौरान बाकरगंज टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जबकि घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा और पटना जंक्शन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। इस दौरान डाकबंगला चौराहा पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज भी किया















