• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, July 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 25, 2026
in देश
CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भर्ती घोटाले में अब ईडी की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को ईडी ने पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया और रायपुर की स्पेशल कोर्ट से सोनवानी की एक सप्ताह की रिमांड मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईडी की अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें 7 दिन की रिमांड पर सौंपा है।

 

READ ALSO

धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल

सीबीआई जांच के बाद अब ईडी इस मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करेगी। इस संबंध में एजेंसी सोनवानी से सभी पहलुओं पर गहन पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान भर्ती प्रक्रिया में हुए पैसों के लेन-देन, अवैध कमाई और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोनवानी को सात दिन की ईडी रिमांड पर सौंपा है।

 

 

सीबीआई पहले ही कर चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि टामन सिंह सोनवानी को सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था। उनके साथ बजरंग पावर एंड स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया था। आरोप है कि सीजीपीएससी भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई थीं। प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य पदों पर चयनित कराने के लिए कथित तौर पर अवैध लेन-देन किया गया था। अब ईडी इस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

CBI की जांच में क्या सामने आया ?

CBI के मुताबिक, टामन ने परीक्षा के पर्चे अपने घर पर साहिल, नीतेश, उसकी पत्नी निशा कोसले और दीपा आडिल को दिए। इसके बाद उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने लीक हुआ पेपर बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के डायरेक्टर श्रवण गोयल को सौंपा। श्रवण गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका ने इसी लीक पेपर से तैयारी की। परिणामस्वरूप दोनों डिप्टी कलेक्टर बन गए।

 

जानिए क्या है CGPSC घोटाला

ने 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई थी। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और इंटरव्यू में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया। इस दौरान योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों पर अपने नजदीकी लोगों को पद दिलवाने का खेल हुआ। प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी। जांच एजेंसी ने छापेमारी में कई दस्तावेज और आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं। अब ईडी भी इस मामले में जांच करेगी।

Related Posts

धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री
देश

धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

July 25, 2026
बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल
देश

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल

July 25, 2026
जंतर-मंतर खाली करने का दिल्ली पुलिस ने किया एलान, मेट्रो का किराया भी किया माफ
देश

जंतर-मंतर खाली करने का दिल्ली पुलिस ने किया एलान, मेट्रो का किराया भी किया माफ

July 25, 2026
शिक्षा मंत्री को लेकर सामने आया दो सबसे अहम नाम, PM मोदी सौंप सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
देश

शिक्षा मंत्री को लेकर सामने आया दो सबसे अहम नाम, PM मोदी सौंप सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

July 25, 2026
बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

July 25, 2026
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा….
देश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा….

July 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

महादेव सट्टा एप में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की ₹940 करोड़ की संपत्ति कुर्क

महादेव सट्टा एप में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की ₹940 करोड़ की संपत्ति कुर्क

July 10, 2026
भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्‍व कप का खिताब

February 6, 2026
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
अगर आप रायगढ़ जिले में कर रहे हैं नौकरी की तलाश तो 10 तारीख को आ जाए यहां पढ़े पूरी खबर

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 नवंबर को

November 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
  • मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी
  • CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार
  • धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR