देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज यानी 28 जुलाई मंगलवार की सुबह गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलने के कुछ ही घंटों के अंदर सोना 1,300 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है। जबकि चांदी 4,700 रुपए तक नीचे आ गई।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
आज सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ गोल्ड सिल्वर 1.80 प्रतिशत तक लुढ़क गया। MCX पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोंजिग 1,43,063 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,42,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं सुबह 10 बजे यह 1,129 रुपए गिरकर 1,41,934 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
यदि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो सोना 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,045 डॉलर प्रति औंस है। जबकि चांदी 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.53 डॉलर प्रति औंस थी।
चांदी में कितनी हुई गिरावट
आज सिर्फ गोल्ड ही नहीं बल्कि चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी, 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,21,173 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,20,555 रुपए प्रति किलो पर खुली। फिलहाल यह 3,940 रुपए गिर कर 2,17,233 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई।
















