• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

कल तक नहीं भरा ITR तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ! जानें कितनी लगेगी पेनल्टी?

Amish Kumari by Amish Kumari
July 30, 2026
in देश
ITR फाइल करने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा रिफंड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आपने अभी तक एसेसमेंट ईयर 2026-27 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है, तो अब बिल्कुल भी लापरवाही न करें। 31 जुलाई 2026 इसकी आखिरी तारीख है। इस डेडलाइन के बाद रिटर्न भरने पर सिर्फ लेट फीस ही नहीं, बल्कि ब्याज, टैक्स से जुड़े कई फायदे और भविष्य में मिलने वाले कुछ अधिकार भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में समय पर ITR दाखिल करना आपकी जेब और भविष्य दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा।

डेडलाइन छूटने पर भी भर सकते हैं ITR

READ ALSO

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

अगर किसी कारण से आप 31 जुलाई तक ITR दाखिल नहीं कर पाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयकर कानून के तहत आप 31 दिसंबर 2026 तक बिलेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक्स्ट्री फीस और ब्याज देना होगा।

 

कितनी लगेगी लेट फीस?

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 234F के अनुसार लेट फीस आपकी आय पर निर्भर करती है।

यदि आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो आपको 5,000 रुपये तक की लेट फीस देनी होगी।

यदि आपकी आय 5 लाख रुपये या उससे कम है, तो अधिकतम 1,000 रुपये की लेट फीस लगेगी।

वहीं, जिन लोगों की आय टैक्स के दायरे में नहीं आती और वे स्वेच्छा से ITR भर रहे हैं, उन्हें लेट फीस नहीं देनी होगी।

बकाया टैक्स पर देना होगा ब्याज

अगर आपके ऊपर टैक्स बकाया है और आपने समय पर रिटर्न दाखिल नहीं किया, तो धारा 234A के तहत बकाया टैक्स पर हर महीने 1% की दर से ब्याज देना होगा। यह ब्याज 1 अगस्त 2026 से तब तक लगेगा, जब तक पूरा टैक्स जमा नहीं हो जाता।

देर से ITR भरने के 4 बड़े नुकसान

घाटे का लाभ नहीं मिलेगा: शेयर बाजार, F&O या बिजनेस में हुए नुकसान को भविष्य के मुनाफे से एडजस्ट करने का मौका खत्म हो सकता है।

रिफंड मिलने में होगी देरी: अगर आपका TDS ज्यादा कटा है, तो टैक्स रिफंड आने में देर होगी। साथ ही रिफंड पर मिलने वाले ब्याज का भी नुकसान हो सकता है।

ओल्ड टैक्स रिजीम का ऑप्शन छूट सकता है: बिलेटेड रिटर्न भरने पर कई मामलों में ओल्ड टैक्स रिजीम चुनने का ऑप्शन नहीं मिलेगा और डिफॉल्ट रूप से न्यू टैक्स रिजीम लागू हो सकती है।

इनकम टैक्स नोटिस का खतरा: अगर 31 दिसंबर तक भी ITR दाखिल नहीं किया गया, तो आयकर विभाग नोटिस जारी कर सकता है।

आखिरी दिन का इंतजार न करें

आपको बता दें कि आखिरी दिन पोर्टल पर भारी ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द ITR दाखिल कर देना समझदारी होगी। इससे आप लेट फीस, ब्याज, रिफंड में देरी और अन्य कानूनी परेशानियों से बच सकते हैं। समय पर ITR फाइल करना न केवल नियमों का पालन है, बल्कि आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को भी मजबूत बनाता है।

Related Posts

देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
देश

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

September 13, 2026
देश

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

September 12, 2026
देश

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

September 12, 2026
Next Post
Jio का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कितनी है कीमत

Jio का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कितनी है कीमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, धन के साथ मान-सम्मान मिलने का योग, पढ़े दैनिक राशिफल

आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, धन के साथ मान-सम्मान मिलने का योग, पढ़े दैनिक राशिफल

October 21, 2025
CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा..

CBSE क्लास 12th री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल खुला; जानें कैसे करें अप्लाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस

June 2, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! गोंदिया–नागपुर रूट पर चलने वाली 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द रहेंगी, पूरी लिस्ट देखें यहां।

March 5, 2026
विधानसभा परिसर में यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन

विधानसभा परिसर में यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन

December 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News Raipur : सेवा संकल्प अभियान-2026: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी बुजुर्ग का सहारा, फिर शुरू हुई वृद्धावस्था पेंशन
  • Cg Currents News : अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश
  • Chhatisgarh News : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Chhatisgarh Samachar : भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR