आजकल, आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्रों में से एक बन गया है। इसे बैंक खाता खोलने, पैन कार्ड प्राप्त करने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, मोबाइल सिम लेने और कई अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए उपयोग किया जाता है। इसलिए, यदि आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल गया है या वह बंद हो गया है, तो इसे तुरंत अपडेट कराना आवश्यक है। इससे आप आधार से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाओं का सुगमता से लाभ उठा सकेंगे।
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
वर्तमान में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है. सुरक्षा कारणों से मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको व्यक्तिगत रूप से आधार नामांकन या अपडेट केंद्र जाना होगा. हालांकि, आप ऑनलाइन जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
यदि आप आधार में नया मोबाइल नंबर जोड़ना या पुराना नंबर बदलना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार नामांकन केंद्र जाएं.
- वहां से आधार अपडेट फॉर्म लें और उसमें अपना आधार नंबर, नाम और नया मोबाइल नंबर भरें.
- फॉर्म जमा करने के बाद आपका बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) किया जाएगा.
- मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करें.
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको Update Request Number (URN) वाली रसीद दी जाएगी.
- इसी URN की मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.
मोबाइल नंबर अपडेट करने का शुल्क
यूआईडीएआई (UIDAI) के अनुसार आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 50 रुपये (जीएसटी सहित) का शुल्क लिया जाता है. यह शुल्क हर अपडेट अनुरोध पर लागू होता है.
ऑनलाइन क्या-क्या किया जा सकता है?
हालांकि मोबाइल नंबर सीधे ऑनलाइन अपडेट नहीं किया जा सकता, लेकिन आप ऑनलाइन कई सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं –
मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है?
ज्यादातर आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने में 5 से 15 ऑफिशियल वर्किंग दिन लग सकते हैं. कई मामलों में यह प्रक्रिया इससे पहले भी पूरी हो जाती है. अपडेट पूरा होने के बाद नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाता है और उसी पर ओटीपी प्राप्त होने लगता है.
आधार में मोबाइल नंबर अपडेट क्यों जरूरी है?
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होगा या पुराना नंबर बंद हो चुका होगा, तो आपको कई जरूरी सेवाओं में दिक्क़ते आ सकती है, जैसे –
- आधार आधारित ओटीपी सत्यापन नहीं हो पाएगा
- ई-आधार डाउनलोड करने में दिक्कत होगी
- ऑनलाइन पता या अन्य जानकारी अपडेट करना मुश्किल होगा
- सरकारी योजनाओं और सब्सिडी से जुड़ी सेवाओं में परेशानी आ सकती है
- बैंक और अन्य डिजिटल सेवाओं में पहचान सत्यापन प्रभावित हो सकता है.
महत्वपूर्ण बातें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ रखना उपयोगी रहेगा, हालांकि कई केंद्र केवल आधार नंबर से भी प्रक्रिया पूरी कर देते हैं. मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए और अलग से किसी भी प्रकार कि दस्तावेज आवश्यकता सामान्यतः नहीं होती, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होता है. अपडेट कराने के बाद मिली रसीद को सुरक्षित रखें, क्योंकि इसी से आप स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे.
















