• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2026
in रायगढ़
नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 2 अगस्त 2026/ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से 28 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कर्नल प्रवीण तेवतिया के निर्देशन में किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ हुआ। इस अवसर पर कैप्टन डॉ. शारदा घोघरे ने लगभग 150 एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कैप्टन डॉ. शारदा घोघरे ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक हैं तथा उन्हें नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

चक्रधर चौक और सिंगल चौक पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

READ ALSO

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई

शपथ ग्रहण के बाद एनसीसी कैडेट्स ने शहर के प्रमुख स्थलों चक्रधर नगर चौक और सिंगल चौक पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कैडेट्स ने अपने सशक्त अभिनय और प्रेरक संवादों के माध्यम से बताया कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को किस तरह प्रभावित करता है तथा इससे बचाव ही सबसे बड़ा समाधान है। आम नागरिकों ने इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

विभिन्न महाविद्यालयों के कैडेट्स ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में आईटीआई महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट किशोर पटेल ने युवाओं से अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पी.डी. कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई महाविद्यालय, किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ तथा एनपीएन जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने नशा मुक्ति से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। समापन अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कैडेट्स ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जनहितकारी अभियान युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे तथा नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Posts

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
रायगढ़

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

August 2, 2026
ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई
रायगढ़

ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान : 16 नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावक पर कार्रवाई

July 31, 2026
ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

July 31, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

July 31, 2026
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला
रायगढ़

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला

July 30, 2026
आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’
रायगढ़

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

July 30, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बड़ा विमान हादसा टला, स्पाइसजेट की फ्लाइट में दिखा धुआं; दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग…

बड़ा विमान हादसा टला, स्पाइसजेट की फ्लाइट में दिखा धुआं; दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग…

September 11, 2025
30 अप्रैल या 1 मई? जानें कब है वैशाख पूर्णिमा, सही तारीख और पूजा विधि

30 अप्रैल या 1 मई? जानें कब है वैशाख पूर्णिमा, सही तारीख और पूजा विधि

April 25, 2026
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

इन 7 राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा बेहद शुभ, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता; पढ़े आज का राशिफल।

February 1, 2026
क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

May 13, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस
  • शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 6नए आईपीओ, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR