अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ाता ही जा रहा है। लगातार अपराधी, चाकूबाजी, लूटपाट, हत्या जैसे कई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां उपसरपंच की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा हे कि चार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी तुमाकला गांव की सरपंच है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आरापियों की तलाश में जुटी हुई है।
















