• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज

Amish Kumari by Amish Kumari
August 3, 2026
in मनोरंजन
अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नए हफ्ते के शुरू होते ही थिएटर्स से लेकर ओटीटी पर भी नई-नई फिल्में-सीरीज भी दस्तक देने लगती हैं। जहां सिनेमाघरों में कुछ नया देखने के लिए दर्शकों को गुरुवार-शुक्रवार तक का इंतजार करना होता है तो वहीं ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का सिलसिला हफ्ते के पहले दिन से ही शुरू हो जाता है। अब अगस्त का पहला हफ्ता दस्तक दे चुका है और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्, प्राइम वीडियो से लेकर जियो हॉटस्टार पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। एक तरफ जहां सिनेमाघरों में ‘स्पाइडर-मैनः ब्रांड न्यू डे’ और ‘द ओडिसी का जलवा बरकरार है, वहीं ओटीटी पर काफी कुछ नया दस्तक दे रहा है। चलिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज पर नजर डालते हैं।

 

READ ALSO

Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

 

तमिल क्राइम ड्रामा ‘उयिर’

तमिल क्राइम ड्रामा ‘उयिर’ 4 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है। रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और अथुल्या चंद्रा स्टारर ये फिल्म एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल के कन्नूर जिले की असल घटनाओं पर आधारित एक केस की जांच कर रहा है।

 

टेड लासो सीजन 4

एमी अवॉर्ड जीतने वाला कॉमेडी-ड्रामा लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है। नए सीजन की कहानी, पुरुष टीम की जगह एएफसी रिचमंड, महिला फ़ुटबॉल टीम को कोचिंग देने के लिए लौटता है और एक नई चुनौती का सामना करता है। 10 एपिसोड वाला टेड लासो का नया सीजन 5 अगस्त को एप्पल टीवी+ पर रिलीज होगा।

 

 

स्टर्लिंग पॉइंट

मेगन पार्क के निर्देशन में बनी ‘स्टर्लिंग पॉइंट’ 17 साल की एनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अचानक कनाडा के एक दूर-दराज स्थित एक पूरे द्वीप का मालिकाना हक मिल जाता है। एनी अपने नए घर मे शिफ्ट होती है और जैसे-जैसे वह अपने नए घर में बसती है, वह परिवार के लंबे समय से दबे ऐसे राजों का पता लगाने लगती है, जो चौंकाने वाला है। यह सीरीज़ 5 अगस्त को प्राइम वीडियो पर आएगी।

 

माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज सीजन 3

नेटफ्लिक्स का हिट टीन रोमांस शो ‘माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज’ नए सीजन के साथ 6 अगस्त को वापसी कर रहा है। नया सीजन परिवार में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या के बाद की कहानी आगे बढ़ाता है, जिसमें जैकी, कोल और एलेक्स भाइयों के साथ अपने उलझे रिश्तों को संभालने की कोशिश करती रहती है। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और रिलीज के दिन ही सभी 10 एपिसोड उपलब्ध होंगे।

 

 

मैं वापस आऊंगा

इस साल की सबसे प्रशंसित हिंदी फिल्मों में से एक, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब डिजिटल रूप से रिलीज हो रही है। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे खूब प्यार मिला। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म 7 अगस्त को ‘नेटफ्लिक्स’ पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना लीड रोल में हैं।

 

ऑपरेशन सफेद सागर

भारतीय वायु सेना के 1999 के कारगिल युद्ध अभियान से प्रेरित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

 

लायनेस सीजन 3

जोई सल्डाना, निकोल किडमैन और मॉर्गन फ्रीमैन स्टारर ‘लायनेस सीजन 3’ अब दर्शकों के बीच दस्तक को तैयार है। ये शो का तीसरा सीजन है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। अगर आपको स्पाई-थ्रिलर पसंद है, तो यकीन मानिए ये सीरीज आपके लिए ही है। इसके पहले दो सीजन्स को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

 

आवर स्टिकी लव

नेटफ्लिक्स में इस हफ्ते एक रोमांटिक कॉमेडी दस्तक दे रही है। 7 अगस्त को रोमांटिक कॉमेडी ‘आवर स्टिकी लव’ के साथ कर रहा है। यह फिल्म दो अजनबियों की कहानी है जिनकी जिंदगी एक अचानक हुई मुलाकात के बाद अनपेक्षित रूप से जुड़ जाती है, जिससे उनके बीच एक अनोखा रोमांस शुरू होता है।

Related Posts

मनोरंजन

Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे

September 17, 2026
मनोरंजन

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

September 17, 2026
मनोरंजन

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

September 16, 2026
मनोरंजन

Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

September 16, 2026
मनोरंजन

OTT relese this week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी सस्पेंस-क्राइम से रोमांस तक फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 14, 2026
मनोरंजन

Padayatra trailer: पदयात्रा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ममूटी और गोपालकृष्णन 33 साल बाद फिर साथ आए नजर

September 13, 2026
Next Post
बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

बांकीपुर में बदला सियासी समीकरण! डेब्यू करते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी मात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

UPI: UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: 15 सितंबर तक नहीं किया ये काम, तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट

September 4, 2026
BSNL का दिवाली पर धमाकेदार ऑफर, नए यूजर्स को 1 महीने फ्री मिलेंगी ये सारी सुविधाएं…

BSNL का दिवाली पर धमाकेदार ऑफर, नए यूजर्स को 1 महीने फ्री मिलेंगी ये सारी सुविधाएं…

October 16, 2025
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले; अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना और बायोगैस नीति को मिली हरी झंडी

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले; अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना और बायोगैस नीति को मिली हरी झंडी

June 23, 2026
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली किले में तब्दील, हर कोने पर कड़ी सुरक्षा; एंटी-ड्रोन सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन और स्नाइपर्स तैनात

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली किले में तब्दील, हर कोने पर कड़ी सुरक्षा; एंटी-ड्रोन सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन और स्नाइपर्स तैनात

January 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम
  • Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम
  • Today Cg News : विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR