• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, May 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

स्कूली बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने के निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
August 12, 2025
in रायगढ़
स्कूली बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने के निर्देश

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 12 अगस्त 2025

READ ALSO

ऑपरेशन “आघात” में अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में कुल 98 लीटर शराब जब्त

अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं पीजीएन पोर्टल से जुड़े आवेदनों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गंभीरता, गुणवत्ता और समयबद्धता से निराकरण किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचे।

अवैध अतिक्रमण और उत्खनन पर सख्त रुख

कलेक्टर ने जनदर्शन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध अतिक्रमण से जुड़े आवेदन अधिक प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि से अवैध निर्माण को विधिवत हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता से करें। साथ ही सभी एसडीएम को 6-4 मुआवजा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी सीधे जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। शासकीय कार्य हेतु उत्खनन की स्थिति में भी वैध दस्तावेज अनिवार्य रूप से होना चाहिए। कलेक्टर ने सिविल अस्पताल खरसिया में डीजीसेट की अब तक मरम्मत न होने के कारण डायलिसिस कार्य प्रभावित होने पर सीएचएमओ को फटकार लगाई और तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

प्रमाण पत्र निर्माण और फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश

कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए जहां प्रगति बेहद धीमी है, वहां के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्कूली बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने पुसौर में स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृति व निर्माण प्रगति, महतारी वंदन योजना में आधार सीडिंग, भू-अर्जन अवॉर्ड प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरुस्ती, पोषण ट्रैकर, स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, 15 वर्ष पुराने वाहनों को स्क्रैपिंग हेतु एमएसटीसी पोर्टल में पंजीयन तथा समग्र शिक्षा अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

ई-ऑफिस प्रणाली पर जोर

कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कार्यालय से मूव होने वाली सभी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाएं और जिन अधिकारियों का ई-ऑफिस पर ऑनबोर्डिंग शेष है, उसे तत्काल पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  जितेंद्र यादव, रायगढ़ डीएफओ  अरविंद पी.एम.एस.,धरमजयगढ़ डीएफओ  जितेंद्र उपाध्याय, सहायक कलेक्टर  अक्षय डोसी, नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक मिश्रा, अपर कलेक्टर  अपूर्व प्रियेश टोप्पो एवं  रवि राही, नगर निगम आयुक्त  बृजेश सिंह क्षत्रिय, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगर पालिका सीएमओ एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

ऑपरेशन “आघात” में अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में कुल 98 लीटर शराब जब्त
रायगढ़

ऑपरेशन “आघात” में अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में कुल 98 लीटर शराब जब्त

May 12, 2026
अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2026
पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
रायगढ़

पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

May 12, 2026
ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2026
सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई
रायगढ़

सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

May 12, 2026
पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
रायगढ़

पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध

May 11, 2026
Next Post
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम टेड़ेसरा में तिरंगा बाईक रैली को किया रवाना

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर सम्पूर्ण जिले में विविध कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

Asia Cup में श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी, KL राहुल बने ओपनर, यहां देखिए खिलाड़ियों की Playing-11

Asia Cup में श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी, KL राहुल बने ओपनर, यहां देखिए खिलाड़ियों की Playing-11

August 24, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर …

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर …

August 30, 2025
भाजपा नेता मुरली पटेल के प्रयासों से माण्ड नदी पर कछार एनीकट हेतु मिली 38 करोड़ की स्वीकृति

भाजपा नेता मुरली पटेल के प्रयासों से माण्ड नदी पर कछार एनीकट हेतु मिली 38 करोड़ की स्वीकृति

August 23, 2025
नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?

पश्चिम एशिया तनाव का असर,भारत में LPG खपत में 13% की बड़ी गिरावट ; सप्लाई संकट से घरेलू रसोई सीधे प्रभावित

April 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब घर-द्वार तक पहुंच रही हैं शासकीय योजनाएं
  • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रूपये की राहत
  • छत्तीसगढ़ में कपड़ा फेरीवालों की आड़ में गांजा तस्करी, 2 करोड़ का गांजा के साथ 13 तस्कर गिरफ्तार
  • ऑपरेशन “आघात” में अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तमनार, भूपदेवपुर और चक्रधरनगर में कुल 98 लीटर शराब जब्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR