भारत में 8000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के जनवरी में लॉन्च हुए Poco M8 सीरीज का अपग्रेडेड मॉडल है। कंपनी ने फोन की बैटरी से लेकर फीचर्स तक को अपग्रेड किया है। यह चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Note 17 के रीब्रांड मॉडल के तौर पर पेश किए गया है। फोन के कई फीचर्स Redmi Note 17 से मिलते हैं।
Poco M8 Power की कीमत
पोको का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये में आता है। कंपनी फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है। डिस्काउंट के बाद यह फोन 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। Poco M8 को भी कंपनी ने 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
Poco M8 Power कीमत फर्स्ट सेल प्राइस
6GB RAM + 128GB 24,999 रुपये 21,999 रुपये
8GB RAM + 128GB 27,999 रुपये 24,999 रुपये
Poco M8 Power को भारत में 7 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने घोषणा की है कि 1,000 रुपये वाला कूपन डिस्काउंट सेल शुरू होने के पहले 12 घंटे तक की उपलब्ध रहेगा। इसके बाद फोन खरीदने पर यूजर्स को यह 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।
Poco M8 Power 5G के फीचर्स
पोको का यह दमदार 5G फोन 6.9 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलेगा। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की रैम को वर्चुअली 8GB एक्सपेंड किया जा सकेगा। वहीं, स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।
Poco M8 Power फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का डुअल AI मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। फोन में कई AI फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह बिल्ट-इन टेलीप्रॉम्पटर जैसे फीचर्स से लैस है।
M8 Power में 8000mAh की सिलिकन-कार्बन बैटरी मिलती है। इसे चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है।
















