• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Amish Kumari by Amish Kumari
August 7, 2026
in रायगढ़
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 रायगढ़, 7 अगस्त 2026/ कला, संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा को समर्पित 41 वें चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन रायगढ़ के स्थानीय रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। समारोह को व्यवस्थित, भव्य और गरिमामय स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, चक्रधर समारोह आयोजन समिति श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश में समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए विभागवार कार्य एवं समन्वयक अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

समारोह के दौरान देश-प्रदेश से आने वाले कलाकारों, अतिथियों एवं कला प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंच, टेंट-पंडाल, विद्युत एवं साउंड व्यवस्था, ग्रीन रूम, स्वच्छता, पेयजल, भोजन, आवास, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा, प्रचार-प्रसार और स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। चक्रधर समारोह के लिए जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम रायगढ़, पुलिस विभाग, रेलवे विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, जिला विपणन संघ, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, नागरिक आपूर्ति निगम, उद्यान विभाग, शिक्षा  विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों को उनकी भूमिका के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर एवं अध्यक्ष चक्रधर समारोह आयोजन समिति तथा नोडल अधिकारी के निर्देशन में आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव

Chakradhar Samaroh 2026: आठवीं संध्या में मायरा ने दी कथक की प्रस्तुति

*भव्य मंच के साथ आकर्षक होगा समारोह स्थल*

समारोह स्थल रामलीला मैदान में टेंट-पंडाल की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी। राजस्व विभाग को मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगर निगम रायगढ़ द्वारा रामलीला मैदान में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। परिसर एवं मंच की साफ-सफाई के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिदिन कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी, जो कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगे। समारोह स्थल पर महाराजा स्वर्गीय चक्रधर सिंह जी का पोट्रेट स्थापित किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा दीप-शिखा सहित संबंधित व्यवस्थाएं की जाएंगी। वहीं लोक निर्माण विभाग को डायस, लाइट एवं साउंड की व्यवस्था तथा संबंधित टेंट एवं साउंड संचालक से समन्वय का दायित्व दिया गया है। समारोह स्थल को आकर्षक बनाने के लिए उद्यान विभाग द्वारा 100 नग शोभादार पौधों से सजावट की जाएगी। आमंत्रित अतिथियों एवं कलाकारों के लिए प्रतिदिन फूलमाला एवं गुलदस्ते की व्यवस्था भी की जाएगी।

*रेलवे स्टेशन से लेकर आयोजन स्थल तक होगा स्वागत*

बाहर से आने वाले कलाकारों एवं अतिथियों के स्वागत के लिए रेलवे विभाग के समन्वय से रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर स्वागत काउंटर बनाया जाएगा। प्रत्येक यात्री गाड़ी के आगमन पर समारोह की जानकारी तथा अतिथि कलाकारों के अभिनंदन से संबंधित उद्घोषणा की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर वीआईपी प्रतीक्षालय की व्यवस्था के साथ कलाकारों के स्वागत के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। स्वागत काउंटर पर 24 घंटे दल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजक समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों एवं अतिथियों के लिए राजस्व विभाग/जिला सत्कार शाखा द्वारा होटल, गेस्ट हाउस एवं धर्मशालाओं में कमरों का आरक्षण कर आवास की व्यवस्था की जाएगी।

*भोजन एवं जलपान की जिम्मेदारी खाद्य विभाग सहित संबंधित विभागों को*

कलाकारों के लिए उनके आवास स्थल पर भोजन तथा स्थानीय कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी। खाद्य विभाग, जिला विपणन संघ, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भोजन एवं जलपान की व्यवस्था में जिम्मेदारी दी गई है। ग्रीन रूम में कलाकारों के लिए जलपान की व्यवस्था भी इन्हीं विभागों के समन्वय से सुनिश्चित की जाएगी।

*सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता*

चक्रधर समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को सौंपी गई है। रामलीला मैदान के मुख्य द्वार एवं वीआईपी द्वार पर विशेष रूप से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। समारोह स्थल पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। वहीं आयोजन स्थल पर अस्थायी बाथरूम, टॉयलेट एवं नल कनेक्शन की व्यवस्था नगर निगम रायगढ़ द्वारा की जाएगी। पेयजल की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारी दी गई है।

*स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा चिकित्सा सुविधा*

समारोह स्थल पर प्रतिदिन प्राथमिक उपचार पेटी, एंबुलेंस, चिकित्सक, वार्ड बॉय और एएनएम की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग एवं जिला चिकित्सालय द्वारा की जाएगी, ताकि समारोह के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

*कलाकारों और अतिथियों का होगा सम्मान*

चक्रधर समारोह में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। कलाकारों को भी शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कलाकारों के सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र से संबंधित व्यवस्थाओं में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। कलाकारों को सम्मान राशि प्रदान करने तथा उसकी अभिस्वीकृति सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। चक्रधर समारोह की व्यापक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। स्थानीय केबल चैनलों पर कार्यक्रम का प्रसारण कराया जाएगा। आकाशवाणी केंद्र रायगढ़ के माध्यम से प्रतिदिन कार्यक्रम की सूचना एवं विशेष समाचार का प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग एवं फोटोग्राफी कराई जाएगी तथा आवश्यक सामग्री जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी। दूरदर्शन पर प्रसारण के लिए भी संबंधित स्तर पर समन्वय किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम रायगढ़ द्वारा शहर के प्रमुख होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर समारोह के बैनर लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

*निमंत्रण पत्र वितरण और मंच संचालन की भी जिम्मेदारी तय*

जिला प्रशासन द्वारा निमंत्रण पत्रों की डिजाइनिंग, प्रिंटिंग एवं वितरण की व्यवस्था की जाएगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय कलाकारों, मंत्रियों, छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारियों, सचिवों, जिला कलेक्टर, पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकारों सहित विभिन्न अतिथियों को निमंत्रण भेजने की व्यवस्था की जाएगी। समारोह के मंच संचालन के लिए शिक्षा  विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं समापन समारोह के लिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

*अतिथियों और कलाकारों के लिए होगी वाहन व्यवस्था*

समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों एवं कलाकारों के आवागमन के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा वाहन व्यवस्था की जाएगी। कलाकारों और अतिथियों के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने तथा वापसी तक सुचारू परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

*कॉफी टेबल बुक भी होगी तैयार*

समारोह के आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार करने की जिम्मेदारी चक्रधर समारोह प्रकोष्ठ एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई है। वहीं समारोह की स्मृतियों और महत्वपूर्ण गतिविधियों को संजोने के उद्देश्य से कॉफी टेबल बुक तैयार कराई जाएगी, जिसमें समारोह के प्रमुख कार्यक्रमों, कलाकारों एवं आयोजन की झलकियों को शामिल किया जाएगा।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: आठवीं संध्या में मायरा ने दी कथक की प्रस्तुति

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार — लूटी गई बाइक बरामद

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

September 21, 2026
Next Post
एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में उठा धुआं, सफर के बीच अचानक बना डर का माहौल, यात्रियों में मची भगदड़

एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में उठा धुआं, सफर के बीच अचानक बना डर का माहौल, यात्रियों में मची भगदड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बिहार में सुशासन और विकास की जीत; संजय अग्रवाल

बिहार में सुशासन और विकास की जीत; संजय अग्रवाल

November 14, 2025
मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा Jio का IPO…

मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा Jio का IPO…

August 29, 2025
कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, सौम्या चौरसिया और रानू साहू को रेगुलर जमानत

कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, सौम्या चौरसिया और रानू साहू को रेगुलर जमानत

January 28, 2026
माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

November 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • How Much Water To drink In A Day: एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? जानिए हर व्यक्ति के लिए क्यों अलग है पानी की जरूरत
  • Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत, पढ़े 12 राशियों का राशिफल
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव
  •  CG Lecturer Bharti 2026: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR