कांकेर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 7 अगस्त को बांदे पुलिस बांदे और 94वीं बटालियन बीएसएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपए है।

पुलिस को 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुरेनार लोहारपारा निवासी सालिक राम आंचला (50) अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर बांदे पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने कुरेनार लोहारपारा में विधिवत छापा मारा।
इस कार्रवाई के दौरान आरोपी सालिक राम आंचला के पास से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 4.300 किलोग्राम गांजा और गांजा बिक्री के 500 रुपए कैश बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी सालिक राम आंचला (50) निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बांदे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को गिरफ्तार कर लिया है।
















