अगर आपको लग रहा है कि पिछले कुछ दिनों से आपकी सब्जी की टोकरी और रसोई का सामान कुछ ज्यादा महंगा पड़ रहा है, तो आप अकेले नहीं हैं. पूरी दुनिया के लोग ऐसा महसूस कर रहे हैं.
मौसम के बदलते मिजाज और दुनिया भर में चल रहे युद्ध ने महंगाई के मोर्चे पर एक बार फिर आम इंसान की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के नए आंकड़े बताते हैं कि जुलाई 2026 में दुनिया भर में खाने-पीने की चीजों के दाम पिछले 3 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं. आइए समझते हैं कि ग्लोबल मार्केट में क्या चल रहा है और इसका असर आपकी रोजमर्रा की थाली पर कैसे पड़ रहा है.
दुनिया भर में क्यों महंगे हो रहे हैं खाने-पीने के दाम?
एफएओ (FAO) का फूड प्राइस इंडेक्स बढ़कर 131.1 अंक पर पहुंच गया है, जो जनवरी 2023 के बाद का सबसे बड़ा उछाल है. इसके पीछे 3 सबसे बड़े कारण हैं:















