• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

Amish Kumari by Amish Kumari
August 13, 2026
in शिक्षा
बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। चार दिनों में 2600 से ज्यादा नीट क्वालिफाइड छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पहले राउंड में प्रवेश के लिए नियम भी सख्त है। इस राउंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित होने पर प्रवेश लेना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर छात्र काउंसलिंग से स्वत: ही बाहर हो जाएगा। यही नहीं चालू सत्र में प्रवेश भी नहीं ले सकेगा। नए प्रवेश नियम में अब हर राउंड में नए सिरे से ऑनलाइन पंजीयन करवाया जाएगा। यही नहीं नई मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।

 

READ ALSO

UPSC ESE 2027: UPSC ESE 2027 का शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा प्रीलिम्स एग्जाम

CBSE: होली के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा, 22 मार्च की तारीख को लेकर छात्रों में असमंजस

: अपग्रेडेशन का विकल्प

आवंटन के बाद प्रवेश लेने की अनिवार्यता निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों के लिए नहीं है। यानी छात्रों को सीट आवंटन होने पर दस्तावेज का सत्यापन कराना जरूरी होगा और वे अगले राउंड में बने रहने के लिए विकल्प दे सकते हैं। प्रदेश के 21 सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र 16 अगस्त तक पंजीयन करवा सकेंगे। 17 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग करनी होगी।

 

 

आवंटन सूची 20 अगस्त को आएगी। सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस सीट मिलने पर छात्रों को प्रवेश नियम पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्हें संबंधित मेडिकल कॉलेजों में न केवल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा, वरन प्रवेश भी लेना होगा। कॉलेज से संतुष्ट नहीं होने पर उन्हें अपग्रेडेशन का विकल्प दिया जाएगा।

प्रदेश में कुल 2925 सीटें

 

50 सीटें और आएंगी

प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 2925 सीटें हैं। इनमें 2629 सीटों के लिए काउंसिलिंग हो रही है। एक निजी कॉलेज में 50 सीटें आने की संभावना है। ऑल इंडिया की 252 व सेंट्रल पुल की 44 सीटें हैं। इनमें 15 फीसदी ऑल इंडिया व तीन फीसदी सीटें सेंट्रल पुल के लिए आरक्षित है। ऑल इंडिया के लिए दिल्ली से काउंसिलिंग जारी है। सेंट्रल पुल के लिए केंद्र सरकार स्टूडेंट्स का नाम तय कर कॉलेजों को भेजती है। इनमें आतंकवाद या नक्सली के हमले में मारे गए परिजनों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। हालांकि प्रदेश लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा, लेकिन यहां गिनती के छात्रों का प्रवेश सेंट्रल पुल से हुआ है। जबकि प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा सीटें लुटा रहा है।

 

सभी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी, एक कम होने से मौका नहीं देंगे

छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन प्रवेश के ठीक पहले संबंधित मेडिकल कॉलेजों में होगा। कोई भी एक दस्तावेज कम होने पर छात्रों को प्रवेश से वंचित किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई भी दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं है। छात्रों को नीट स्कोर से लेकर जाति व निवासी प्रमाणपत्र संभालकर रखना होगा।

 

डीएमई व कॉलेजों की अधिकृत वेबसाइट पर छात्रों को जरूरी दस्तावेज संबंधी जानकारी अपलोड कर दी गई है। छात्रों को हर दस्तावेज संभालकर रखना होगा। मेडिकल सर्टिफिकेट एडमिशन के दौरान जमा करना होता है। इसके लिए कॉलेज की ओर से संबद्ध अस्पतालों में जरूरी व्यवस्था की गई है। ताकि छात्रों को सर्टिफिकेट के लिए भटकना न पड़े।

Related Posts

शिक्षा

UPSC ESE 2027: UPSC ESE 2027 का शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा प्रीलिम्स एग्जाम

November 12, 2026
शिक्षा

CBSE: होली के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा, 22 मार्च की तारीख को लेकर छात्रों में असमंजस

November 10, 2026
शिक्षा

CBSE: CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षा तारीखों का ऐलान किया, जानिए कब से शुरू होगा Exam

November 7, 2026
शिक्षा

CBSE board: CBSE 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

November 6, 2026
शिक्षा

CBSE Syllabus: CBSE में बड़ा बदलाव; 9वीं और 10वीं के सिलेबस में भारी फेरबदल, कई नए विषय जुड़े

October 30, 2026
शिक्षा

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द होंगी जारी, जाने एडमिट कार्ड और परीक्षा गाइडलाइंस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.

October 7, 2026
Next Post
रेलवे का नया नियम लागू, नियमों के उल्लंघन पर अब आरपीएफ इंस्पेक्टर सीधे लगाएंगे जुर्माना

रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, पार्सल की सुविधाएं भी रहेंगी बंद- रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी: मोबाइल मेडिकल यूनिटों से 4.66 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित

September 23, 2026
छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यापम ने जारी की नई गाइडलाइन, उल्लंघन करने पर परीक्षा से बाहर

व्यापमं ने परीक्षा समय में किया बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होंगी प्रमुख परीक्षाएं; जानें ड्रेस कोड और नए निर्देश

April 18, 2026
क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, कहीं आपका राज्य भी शामिल तो नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट

March 17, 2026

Raigarh News : केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी

September 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Microsoft Server Down: 16 घंटे से ज्यादा ठप रहीं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, कंपनी को 93 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
  • Ramayana Box Office Collection: आठ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में ‘रामायण’ की एंट्री, टूटे कई रिकॉर्ड
  • Raigarh News : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR