• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया शिक्षा,सेवा,श्रम और पर्यावरण को समर्पण

Amish Kumari by Amish Kumari
August 20, 2026
in रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़ 20 अगस्त। आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा,तकनीक शिक्षा के अग्रदूत,युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए हुई।

READ ALSO

Raigarh News : ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृत

Raigarh News : इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ का जन्माष्टमी महामहोत्सव 4 से

Read More : CG Private Job News: छत्तीसगढ़ में 885 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इसके पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर मध्य ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के तत्वाधान में कांग्रेसजन वार्ड क्रमांक 1 राजीव नगर पहुंचे, जहां राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजली अर्पित की गई। इसी अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कांग्रेसजनों ने पौधा रोपण किया तथा कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय विद्यालय के बच्चों को फल, बिस्किट तथा शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी और पेन का वितरण किया गया। बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर आई खुशी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से भावपूर्ण बना दिया।
शाखा यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना था कि देश का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए,इसी भावना के साथ विद्याथियों को प्रोत्साहित करने का यह छोटा सा प्रयास किया गया।

इसी क्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कामगारों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके निरंतर परिश्रम और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शाखा यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को 21 वीं सदी की ओर ले जाने के लिए शिक्षा, विज्ञान, तकनीक,संचार और युवा शक्ति को देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बनाया।
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने से लेकर देश में कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति की नींव मजबूत करने तक उनका योगदान आज भी भारत के विकास की दिशा में दिखाई देता है। इसलिए उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा, पर्यावरण, सेवा और श्रम के सम्मान को समर्पित रहा।

मध्य ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी जी की स्मृतियों को जनसेवा के कार्यों के माध्यम से जीवंत रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। इसी भावना के साथ विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप शिक्षण सामग्री वितरण, सफाई कामगारों का सम्मान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Read More : Free Aadhaar Update: 30 सितंबर तक फ्री में करा लें 5 और 15 साल के बच्चे का Aadhaar Update, बाद में देने पड़ेंगे पैसे

कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,विकास ठेठवार,नरेश जायसवाल,राजेश कछवाहा,अनिल अग्रवाल, दयाराम धुर्वे,नयन पटेल, पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू,संजुक्ता सिंह,बीनू बेगम,यशोदा कश्यप,पद्मा चौहान,दीपक भट्ट,देव साहू,यश यादव,सूर्य प्रताप सिंह,कौशिक भौमिक,नारायण घोरे,सोनू पुरोहित,सुदेश लाला, सुदीप कुमार घोष,वसीम खान,रजत गोयल,वैभव चौबे,गुलशन साहू,लाला यादव रवि पांडेय,भीम पटेल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृत

August 20, 2026
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ का जन्माष्टमी महामहोत्सव 4 से

August 20, 2026
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : महेंद्र चौधरी को लेकर ट्रेलर चालकों में नाराजगी, संघ बोला—धमकी और दबाव से बिगड़ रहा माहौल

August 20, 2026
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन

August 20, 2026
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

tax

August 19, 2026
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

ram

August 19, 2026
Next Post

SBI FD Rates: इस बड़े सरकारी बैंक ने FD पर घटा दीं ब्याज दरें; जानिए आपकी जमा पूंजी पर कितना पड़ेगा असर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 24, 2025
साल 2026 में इतने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, यहां देखें लिस्ट

कल कैसी रहेगी बाजार की चाल, कौन से फैक्टर रहेंगे अहम? जानिए एक्सपर्ट्स से

June 7, 2026
6500mAh बैटरी और 5x पेरीस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

6500mAh बैटरी और 5x पेरीस्कोप कैमरा के साथ Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 4, 2026
आज से खुल रहा है Studds Accessories का IPO, प्राइस बैंड से लेकर GMP की जानकारी तक यहां लीजिए

आज से खुल रहा है Studds Accessories का IPO, प्राइस बैंड से लेकर GMP की जानकारी तक यहां लीजिए

October 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bandar OTT relese: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन OTT पर दस्तक देगी बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’; जानें कब और कहां होगी रिलीज
  • SBI FD Rates: इस बड़े सरकारी बैंक ने FD पर घटा दीं ब्याज दरें; जानिए आपकी जमा पूंजी पर कितना पड़ेगा असर?
  • Raigarh News : राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया शिक्षा,सेवा,श्रम और पर्यावरण को समर्पण
  • CG Private Job News: छत्तीसगढ़ में 885 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR