Singheshwar Dham Stampede आज सावन का आखिर सोमवार है और आज देशभर के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही भक्त मंदिरों में लंबी कतारें पर लगे हैं। इसी बीच बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर अचानक भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालु नीचे गिर गए और नीचे दबने से कई लोगों को चोट भी आई है। भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की के दौरान उनकी वर्दी तक फट गई।
Singheshwar Dham Stampede जानकारी के अनुसार, घायल श्रद्धालुओं में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना फिर से सामान्य तरीके से चल रही है।
कैसे बनी भगदड़ की स्थिति?
Singheshwar Dham Stampedeआपको बता दें कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर में पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी। जिसको देखने हुए पहले से ही प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी। डीएम और एसपी भी मंदिर की व्यवस्था पर नजर रख रहे थे। लेकिन इसके बाद भी भीड़ अचानक बढ़ गई। जिसके बाद धक्क मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते कई लोग नीचे दब गए। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से जल्द ही स्थिति को संभाल लिया गया। फिलहाल मंदिर परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर के लि
















