• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News: रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या को दिया धन्यवाद

Amish Kumari by Amish Kumari
August 26, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Today Cg News:   रायपुर, 26 अगस्त 2026

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या को दिया धन्यवाद

READ ALSO

Chhattisgarh current news: दिल्ली में SIR और CEC के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों को आया बुलावा; आज होंगे रवाना

Chhattisgarh news: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला; पूर्व अग्निवीरों को नौकरी का मौका, इस विभाग का बदलेगा नाम

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की किश्त मिलने से बहनों के चेहरे पर खिली खुशी, मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या को दिया धन्यवादरक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीय रिश्ते का पवित्र पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं, वहीं भाई भी बहनों की खुशियों और सम्मान की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेते हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार ने रक्षाबंधन के इस पावन अवसर से पहले प्रदेश की लाखों बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की किश्त अंतरित कर उनके त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है।

रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि पहुंचने से महासमुन्द जिले की बहनों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आंवराडबरी की श्रीमती भुनेश्वरी साहू, कोमाखान की श्रीमती रोशनी कंवर और ग्राम मामा-भांचा की श्रीमती कुमारी बाई साहू सहित जिले की हजारों महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंची है। त्योहार से ठीक पहले मिली इस आर्थिक सहायता ने उनके लिए रक्षाबंधन की तैयारियों को और आसान बना दिया है।

‘विष्णु भैया’ ने बहनों की खुशियों का रखा ध्यान

आंवराडबरी की श्रीमती भुनेश्वरी साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि मिलने से उन्हें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। उनके लिए यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि त्योहार के अवसर पर भाई के समान सरकार की ओर से मिला स्नेह और सहयोग है।

ग्राम मामा-भांचा की श्रीमती कुमारी बाई साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को अपने छोटे-छोटे जरूरी खर्चों के लिए सहारा मिला है। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले राशि मिलने से इस बार त्योहार की खुशी और बढ़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश की बहनों की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए त्योहार से पहले ही राशि उपलब्ध कराई है।

इसी तरह कोमाखान की श्रीमती रोशनी कंवर ने कहा कि महतारी वंदन की राशि उनके लिए ‘विष्णु भैया’ के स्नेह और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की खुशी अलग ही होती है और त्योहार से पहले खाते में राशि आने से घर की जरूरतों के साथ-साथ त्योहार की तैयारियां भी आसानी से की जा सकेंगी।

आर्थिक संबल से बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने, बच्चों की आवश्यकताओं और छोटे-बड़े व्यक्तिगत खर्चों में सहयोग मिल रहा है। योजना ने महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत किया है।

रक्षाबंधन से पहले मिली किश्त ने इस योजना के भावनात्मक पक्ष को भी उजागर किया है। बहनों के लिए यह राशि केवल बैंक खाते में आई रकम नहीं, बल्कि उनके प्रति सरकार के विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश है। यही वजह है कि जिले के गांवों और शहरों में महिलाएं इस पहल को लेकर खुशी जाहिर कर रही हैं।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधेंगी, तब उनके मन में सरकार के प्रति भी यह भाव रहेगा कि ‘विष्णु भैया’ की सरकार बहनों के सुख-दुख और जरूरतों के साथ खड़ी है। त्योहार से पहले मिली इस सौगात ने महासमुन्द जिले की हजारों बहनों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है और रक्षाबंधन की खुशियों को और भी खास बना दिया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: दिल्ली में SIR और CEC के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों को आया बुलावा; आज होंगे रवाना

October 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला; पूर्व अग्निवीरों को नौकरी का मौका, इस विभाग का बदलेगा नाम

October 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा की कहानीः पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार

October 10, 2026
Next Post

Cg Current News: चेहरों में खुशी, होठों में मुस्कान-बहनों की तरक्की विष्णु भैया का अरमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में लगी भीषण आग, दो कोच जल कर खाक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में लगी भीषण आग, दो कोच जल कर खाक, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

May 15, 2026
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

उत्तर भारत में आज से मौसम में बड़ा बदलाव, दिल्ली-यूपी, राजस्थान समेत इन 8 राज्यों में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी

January 31, 2026
UAE और कतर ने जारी किया अलर्ट, ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद ईरान का पलटवार, क्या मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा संकट?

UAE और कतर ने जारी किया अलर्ट, ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद ईरान का पलटवार, क्या मिडिल ईस्ट में बढ़ेगा संकट?

March 8, 2026
जेवर खरीदने वालों के लिए GOOD NEWS! एक ही झटके में सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! चेक करें ताजा रेट

जेवर खरीदने वालों के लिए GOOD NEWS! एक ही झटके में सोना-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! चेक करें ताजा रेट

November 18, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत
  • Chhattisgarh current news: दिल्ली में SIR और CEC के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों को आया बुलावा; आज होंगे रवाना
  • Chhattisgarh news: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला; पूर्व अग्निवीरों को नौकरी का मौका, इस विभाग का बदलेगा नाम
  • Share Market Next Week: अगले हफ्ते बाजार भागेगा या गिरेगा? एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR