Bilaspur news बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से आई एलायंस एयर की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ और विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दिल्ली से बिलासपुर पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में अचानक खराबी आ गई और टायर फट गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, विमान को सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया।
read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 3 को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्यमंत्री का दर्जा मिला
Bilaspur newsहादसे के बाद बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई और आगे की व्यवस्था को लेकर एयरलाइन की ओर से जरूरी प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल राहत की बात यही है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। मामले में विमान के टायर फटने की वजह की जांच की जा रही है।















