September Rule Changes: 1 सितंबर 2026 से देश में कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। रसोई के बजट, गैस सिलेंडर, गाड़ियों की कीमत और हवाई यात्रा से जुड़े खर्च बदलाव देखने को मिलेगा।
September Rule Changes: 1 सितंबर 2026 (1 September Rule Change) से देश में कई अहम बदलाव (Rule Change) लागू होने जा रहे हैं। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। रसोई के बजट (Kitchen Budget), गैस सिलेंडर (Gas Cylinders), गाड़ियों की कीमत (Vehicle Prices) और हवाई यात्रा (Air travel) से जुड़े खर्च बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं कुछ बदलाव ऐसे भी हैं, जिनके लिए आपको 31 अगस्त तक जरूरी काम पूरा करना होगा। आइए जानते हैं 1 सितंबर से होने वाले 5 बड़े बदलाव कौन से हैं।
1. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
l
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। ऐसे में 1 सितंबर को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है। अगस्त में कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब सितंबर में कीमत बढ़ती है या घटती है, इसका सीधा असर घर के रसोई बजट पर देखने को मिलेगा।
2. LPG e-KYC नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी
घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए e-KYC भी जरूरी है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियों ने e-KYC पूरा करने की समय सीमा 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाई है। अगर आपने अभी तक LPG e-KYC पूरा नहीं किया है, तो इसे समय रहते करा लेना जरूरी है। समय सीमा के बाद उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर की सप्लाई या सब्सिडी से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
3. ATF के साथ CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव
हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ATF के दाम बढ़ने या घटने का असर एयरलाइंस के ऑपरेशनल खर्च पर पड़ सकता है और इसका प्रभाव आगे चलकर हवाई यात्रा के किराए पर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सितंबर की शुरुआत में CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव संभव है। अगर इनके दाम बढ़ते हैं तो इसका सीधा असर वाहन चलाने और घरेलू ईंधन खर्च पर पड़ेगा।
4. Tata की कारें हो सकती हैं महंगी
कार खरीदने वालों के लिए सितंबर की शुरुआत महंगी पड़ सकती है। Tata Motors Passenger Vehicles Limited ने 1 सितंबर 2026 से अपनी कारों और SUV की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल से चलने वाले ICE मॉडल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू हो सकती है। हालांकि, कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। इसके अलावा Hyundai Motor India ने भी इस साल अपनी कारों की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ऐसे में नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के बजट पर इसका असर पड़ सकता है।
5. विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर बदलाव
1 सितंबर से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया से जुड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टैंप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री मोबाइल में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस बदलाव से एयरपोर्ट पर यात्रियों का समय बचने और इमिग्रेशन प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।
आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
1 सितंबर से होने वाले इन बदलावों में कुछ का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा, जबकि कुछ से रोजमर्रा की प्रक्रियाएं आसान हो सकती हैं। LPG और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव से घरेलू खर्च प्रभावित होगा, वहीं कारों की कीमत बढ़ने से नई गाड़ी खरीदने वालों का बजट बिगड़ सकता है। दूसरी ओर, एयरपोर्ट से जुड़ा बदलाव विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत लेकर आ सकता है।
















