Chhattisgarh top news CGPSC और DMF फंड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने DMF फंड घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC घोटाले में आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। आज PMLA की स्पेशल कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 5 सितंबर तक ED की हिरासत में भेज दिया है।
ED ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद PMLA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। जांच एजेंसी ने कोर्ट से दोनों से पूछताछ के लिए 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी। ED की ओर से दोनों मामलों की जांच में आरोपियों से पूछताछ को जरूरी बताते हुए रिमांड के लिए आवेदन पेश किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने ED की मांग मंजूर कर ली।
सतपाल सिंह छाबड़ा को DMF फंड घोटाले के मामले में ED ने गिरफ्तार किया है, जबकि उत्कर्ष चंद्राकर CGPSC घोटाले में आरोपी हैं। दोनों मामलों में ED की जांच जारी है और अब एजेंसी 5 सितंबर तक दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।
इससे पहले दोनों की कोर्ट में पेशी के दौरान सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी के पहुंचने पर हंगामे की स्थिति भी बन गई थी। कोर्ट परिसर में कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। इसके बाद मामले में कोर्ट की कार्यवाही आगे बढ़ी और ED की रिमांड अर्जी पर सुनवाई हुई।
Chhattisgarh top newsअब ED की कस्टडी में दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े लेन-देन, कथित वित्तीय अनियमितताओं और अन्य पहलुओं को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी
















