• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News : समय-सीमा की बैठक : सीएम हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक निराकरण कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर नम्रता जैन

Amish Kumari by Amish Kumari
September 1, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg News :  नारायणपुर, 01 सितंबर 2026

जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासकीय योजनाओं की प्रगति और निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से जुड़े आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। बैठक में सबसे पहले सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए आवेदनों की स्थिति को नियमित रूप से अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने जिले के आश्रम एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिले के कन्या आश्रमों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आश्रमों में बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली दैनिक उपयोग की सामग्रियों की सूची भी प्रस्तुत करने को कहा गया। आश्रम छात्रावासों के लिए बिस्तर एवं मच्छरदानी की खरीदी के संबंध में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समिति का प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यालयों द्वारा सामग्री की खरीदी की जानी है, वे सामग्री की खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्चित करें। आश्रम छात्रावासों में फर्नीचर एवं अन्य विविध सामग्री का वितरण नोडल अधिकारी के माध्यम से करने के निर्देश भी दिए गए।
आश्रम छात्रावासों में स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाए जाने के बाद कार्यों की नियमित निगरानी आवश्यक है। यदि संबंधित ग्राम पंचायत निर्माण एजेंसी के रूप में कार्य करने में सक्षम नहीं है या निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है, तो संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्माण एजेंसी बनाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कार्यपालन अभियंता को आश्रम छात्रावासों एवं स्कूलों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना आवश्यक है तथा जहां पेयजल संबंधी समस्या है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में लंबित एंट्री से संबंधित कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराए जाएं। नियद नेल्लानार और बस्तर मुन्ने के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान दिव्यांगजनों को छात्रवृत्ति सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को DA का तोहफा कब? साय सरकार ने तय की तारीख

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, जानिए अब कितना दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

ग्रामीण रोजगार से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने वीबी राम जी योजना के तहत पात्र श्रमिकों के जॉब कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पोषण वाटिकाओं के माध्यम से बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व से जोड़ने के साथ स्थानीय स्तर पर उपयोगी सब्जियों एवं अन्य पोषण सामग्री के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने तथा सॉइल हेल्थ कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए मैदानी स्तर पर विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में सेवा सेतु के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा सेतु के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। इसके अलावा बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर नम्रता जैन ने बैठक के अंत में अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों को योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर सुनिल सोनपिपरे, डीएसपी सुश्री अमृता पैकरा, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिनांग, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री तनुजा नाग, जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्रनाथ पाण्डे, लोक स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालन अभियंता एसके वर्मा, लोक निर्माण विभाग के संजय चौहान, जनपद सीईओ ओरछा अमित भाटिया, नारायणपुर गुरमित सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को DA का तोहफा कब? साय सरकार ने तय की तारीख

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, सरकार ने बढ़ाई डेट, जानिए अब कितना दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.51 करोड़ रुपए जब्त

October 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

October 16, 2026
छत्तीसगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड

October 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : श्रम विभाग ने जिले के 4,736 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 1.63 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि से किया लाभान्वित

October 16, 2026
Next Post

Janmashtami 2026: 4 या 5 अगस्त जानिए कब है जन्माष्टमी? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

चुनावी प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा, भारत मंडपम में 90 देशों की भागीदारी

पश्चिम बंगाल SIR केस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा—इस बार वोट न दे पाने से खत्म नहीं होगा आपका अधिकार

April 1, 2026
Google ने भारत में Andriod यूजर्स के लिए लॉन्च किया Emergency Location Service? जानिए इसमें क्या है खास

Google ने भारत में Andriod यूजर्स के लिए लॉन्च किया Emergency Location Service? जानिए इसमें क्या है खास

December 23, 2025

CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 13-14 सितंबर को 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, रायगढ़ के यात्रियों को भी होना पड़ेगा परेशान

September 12, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय
  • Raigarh News : जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Shardiya Navratri 2026: नवरात्र की अष्टमी का व्रत कब? नोट करें सप्तमी से दशहरा तक की सही तारीख व शुभ मुहूर्त
  • Railway Insurance; रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस, जानिए कब से होगा लागू
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR