• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Abhinandan Varthaman: पाकिस्तान के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े

Amish Kumari by Amish Kumari
September 3, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Abhinandan Varthaman भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, अभिनंदन ने वायुसेना की नौकरी छोड़ दी है। खबर है कि अभिनंदन वर्धमान अब क्षेत्रीय एयरलाइन Fly91 के साथ पायलट के तौर पर जुड़ गए हैं। PTI ने सूत्रों के हवाले से इस बारे में खबर दी है। आपको बता दें कि अभिनंदन ने एक ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। सूत्रों ने बताया है कि अभिनंदन ने अगस्त महीने में गोवा स्थित एयरलाइन के साथ पायलट के तौर पर काम शुरू कर दिया है।

 

READ ALSO

Nepal Floods Update: नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अभी भी लापता, PM शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

Delhi Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर वारदात; कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी

Read more SBI Debit Card Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा SBI डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम, इन खाताधारकों पर पड़ेगा असर

 

एयरलाइन ने क्या बताया?

जानकारी के मुताबिक, अभिनंदन वर्धमान को लेकर Fly91 के प्रवक्ता ने अभी कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है। प्रवक्ता ने कहा है कि कर्मचारियों की पर्सनल जानकारी एक निजी मामला है। इस कारण एयरलाइन में अभिनंदन के रोल के बारे में अधिक डिटेल तत्काल सामने नहीं आ सकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Fly91 ने साल 2024 के मार्च महीने में अपना परिचालन शुरू किया था। इस एयरलाइन के बेड़े में अभी 6 विमान हैं। Fly91 के दो परिचालन केंद्र हैं जो कि गोवा और हैदराबाद में हैं।

अभिनंदन ने पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था

दरअसल, अभिनंदन वर्धमान साल 2019 में पाकिस्तानी वायुसेना के साथ हुए मुठभेड़ के बाद चर्चा में आए थे। फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमला करना चाहा। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमान हमले के लिए भेजे। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने उन्हें खदेड़ दिया। इस मुठभेड़ के दौरान अभिनंदन ने अपने मिग-21 लड़ाकू विमान से पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। हालांकि, अभिनंदन का विमान भी क्रैश हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था। लेकिन भारत सरकार के दवाब के कारण 3 दिन बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को छोड़ दिया।

 

अभिनंदन को मिला था वीर चक्र

Abhinandan Varthamanसाल 2021 में अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। आपको बता दें कि वीर चक्र युद्धकाल में प्रदान किया जाने वाला देश का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। अभिनंदन को ‘कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण’ का प्रदर्शन करने के लिए ये सम्मान दिया गया था

Related Posts

देश

Nepal Floods Update: नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अभी भी लापता, PM शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

September 3, 2026
देश

Delhi Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर वारदात; कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी

September 3, 2026
देश

Ram Mandir Trust CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

September 2, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में मिली मदद के बाद, PM बालेन शाह ने भारत का जताया आभार

September 2, 2026
देश

Yamunanagr Latest News: स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा! यमुना नदी बोट पलट ने से पैरामिलिट्री के 2 जवान लापता

September 2, 2026
देश

Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सभी FIR रद्द

September 1, 2026
Next Post

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, आदेश में प्रोटोकॉल को लेकर भी स्पष्टता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

15 नवंबर से बदलेंगे Toll Tax के नियम, फास्टैग न होने पर दोगुना देना होगा टोल

15 नवंबर से बदलेंगे Toll Tax के नियम, फास्टैग न होने पर दोगुना देना होगा टोल

October 16, 2025
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

August 1, 2025
केलो नदी का होगा सौंदर्यीकरण – रायगढ़ में नवापाली एनीकट निर्माण हेतु मिली 11 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

केलो नदी का होगा सौंदर्यीकरण – रायगढ़ में नवापाली एनीकट निर्माण हेतु मिली 11 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

August 12, 2025
मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियों के अंतिम चयन सूची जारी

बंगुरसिया वन क्षेत्र में 30 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट

December 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samchar: मांस-मटन की बिक्री पर 7 दिन की रोक, रायपुर में होटल-रेस्टोरेंट भी आएंगे दायरे में
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, आदेश में प्रोटोकॉल को लेकर भी स्पष्टता
  • Abhinandan Varthaman: पाकिस्तान के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े
  • SBI Debit Card Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा SBI डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम, इन खाताधारकों पर पड़ेगा असर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR