• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : नेशनल हाईवे-49 पर सड़क के बीच खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर एफआईआर

Amish Kumari by Amish Kumari
September 3, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 03 सितंबर 2026* । सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर रायगढ़ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा के लिए गठित नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर सड़क के बीच अथवा सड़क किनारे खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है।

READ ALSO

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

Read More : WhatsApp: WhatsApp का नया Bill Payments फीचर भारत में लॉन्च, अब ऐप से ही भरें बिजली, पानी और क्रेडिट कार्ड का बिल

इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) श्री पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में काशीराम चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक विशेष अभियान चलाकर सड़क पर बेतरतीब एवं खतरनाक तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 4 वाहन चालकों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कराया गया, जबकि 33 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं सड़क तक अतिक्रमण कर यातायात प्रभावित करने वाले 107 दुकानदारों एवं ठेले वालों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस जारी की गई।

*ट्रांसपोर्ट नगर में बेतरतीब खड़े भारी वाहनों की शिकायत पर कार्रवाई*

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत की गई थी कि क्षेत्र से होकर गुजरने वाले NH-49 पर मालवाहक वाहन, ट्रेलर, ट्रक एवं माजदा वाहन सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की टीम द्वारा काशीराम चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क के मध्य खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 285 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

*107 अतिक्रमणकारियों को नोटिस*

अभियान के दौरान सड़क तक दुकान, ठेला एवं अन्य सामग्री लगाकर आवागमन प्रभावित करने वाले 107 दुकानदारों एवं ठेले वालों को अतिक्रमण हटाने की नोटिस जारी की गई।
एडिशनल एसपी ट्रैफिक श्री पुष्पेंद्र बघेल ने वाहन चालकों एवं अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट समझाइश दी कि नेशनल हाईवे एवं सार्वजनिक मार्ग पर इस प्रकार वाहन खड़ा कर अथवा अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Read More : OTT Release this week: गांधारी से लेकर ‘धमाल 4’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखें 9 नई फिल्‍में और सीरीज

*इन वाहन चालकों पर दर्ज हुई एफआईआर*-
1. हेमंत्रा कुमार मंडल, पिता चन्द्रकांत मंडल, उम्र 59 वर्ष — 14 चक्का ट्रक क्रमांक WB33F2107, निवासी बगाजल बलीबेला, थाना घोघट, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल।
2. बप्पी लामा, पिता शांता बहादुर लामा, उम्र 44 वर्ष — 10 चक्का ट्रक क्रमांक WB23E3424, निवासी लामा वार्ड क्रमांक 08, थाना ढुबरी, जिला ढुबरी, असम
3. श्याम श्रीवास, पिता वीरेन्द्र श्रीवास, उम्र 41 वर्ष — मेटाडोर 407 क्रमांक MP07GA4856, निवासी घोषीपुरा मोरार, थाना मोरार, जिला ग्वालियर, मध्यप्रदेश।
4. हेमंत साहू, पिता खोरबहरा साहू, उम्र 49 वर्ष — 06 चक्का ट्रक क्रमांक CG08BH3812, निवासी रामपुर, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र

October 17, 2026
Next Post

 MS Dhoni: क्या IPL खेलेंगे MS धोनी? इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी, जानिए 2027 का क्या है प्लान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट

आज से छत्तीसगढ़ के इस जिले से दिल्ली के लिए सीधी उड़ानें शुरू, जानें किराया, टाइमिंग और रूट

March 30, 2026
हाई बीपी और डिप्रेशन को नेचुरली कंट्रोल करता है भ्रामरी प्राणायाम,  इसके 7 बड़े फायदे जानकर करेंगे रोज अभ्यास।

हाई बीपी और डिप्रेशन को नेचुरली कंट्रोल करता है भ्रामरी प्राणायाम, इसके 7 बड़े फायदे जानकर करेंगे रोज अभ्यास।

January 25, 2026
सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

May 4, 2026
बड़ा हादसा; सवारियों से भरी बस में आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत…

बड़ा हादसा; सवारियों से भरी बस में आग लगने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत…

October 14, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले में इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, जानें क्यों कटेंगे नाम
  • Stock Market Dussehra Holiday 2026: आज 20 अक्टूबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE में दशहरा कि छुट्टी
  • Vijayadashami 2026: आज मनाया जाएगा दशहरा पर्व ! जानिए रावण दहन का शुभ मुहुर्त और विजयादशमी का महत्व
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR