Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के दुर्गजिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा ए/एच1एन1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 5 सितंबर को जिले में स्वाइन फ्लू के 7 और नए पॉजिटिव मरीज सामने ) आए। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 16 हो गई है। सभी मरीज प्राइवेट हॉस्पिटलों में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को लेकर निगरानी के साथ जरूरी नियंत्रण की कार्रवाई कर रहा है।
एक महीने में आए स्वाइन फ्लू के 33 केस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 5 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 33 मामले सामने आए हैं। इनमें से 16 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं। 9 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 7 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Bilaspur Bangladeshi Detains: बिलासपुर में 23 संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में, रायपुर डिटेंशन सेंटर भेजा
सिम्टम्स दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आएं तो समय पर डॉक्टर से सलाह लें। इसके साथ ही संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई है।
Chhattisgarh newsविभाग ने कहा है कि स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।















