• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
September 6, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News : *रायगढ़, 06 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 05 और आरोपियों की पहचान स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों पर पुलिस बल पर प्राणघातक हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा, एट्रोसिटी सहित गंभीर अपराधों में वांछित थे।

READ ALSO

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Read More : Chhattisgarh samchar: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 9 से 11सितंबर के बीच इन इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

जानकारी के अनुसार गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में दिसंबर 2025 से लिबरा स्थित CHP चौक पर प्रभावित गांवों के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं आर्थिक नाकेबंदी की जा रही थी। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार आंदोलनकारियों को शांति बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था का पालन करने की समझाइश दी जा रही थी।

दिनांक 27 दिसंबर 2025 को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आंदोलन अचानक उग्र हो गया। आरोप है कि राजेश मरकाम, अनिल बेहरा सहित अन्य लोगों द्वारा आंदोलनकारियों को उकसाकर पुलिस बल पर लाठी, डंडा, टांगी एवं पत्थरों से हमला किया गया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान पुलिस से शासकीय वॉकी-टॉकी एवं शासकीय मोबाइल फोन भी लूट लिया गया।

उग्र भीड़ द्वारा पुलिस दल को घेरकर लगातार पथराव किया गया। सड़क किनारे खड़े पुलिस के शासकीय वाहनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। इसके साथ ही प्लांट परिसर में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई।

घटना को लेकर थाना तमनार में पंजीकृत अपराध क्रमांक 307/2025 एवं 308/2025 धारा 126 (2), 296, 351(2), 109 (1), 191(2), 191(3), 190, 324(4), 328 (f), 132, 121(1), 61(2) 49 BNS में घटना स्थल पर जले हुये वाहनों का नुकसानी पंचनामा तैयार किया गया है। घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 14.07.2026 को घारा 3(2)(5)(क) एस सी एस टी एक्ट का विस्तार किया गया है, प्रकरण का आरोपी राजेश मरकाम को दिनांक 01.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का आरोपी अनिल बेहरा को दिनाक 10.08.2026 को भी विधिवत गिर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का आरोपी शिवशंकर प्रधान उर्फ शंकर गुप्ता को दिनांक 02.09.2026 को विधिवत गिर० कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी, कमलेश सेठ, अम्बिका चौधरी, सुनाउ सिदार, तपस्विनी प्रधान, भगवति सिदार की भी मारपीट में शामिल होने की पुष्टि पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये है। आरोपी कमलेश सेठ, अम्बिका चौधरी, सुनाउ सिदार, तपस्विनी प्रधान, भगवति सिदार के विरुद्ध अपराध घटित करने का सिद्ध सबूत पाये जाने से आरोपियों को कल दिनांक 05.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं थाना तमनार स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए “ऑपरेशन क्लीन हंट” लगातार जारी है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले एवं हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले एवं गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों की लगातार पतासाजी कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है।”*

Read More : Chhattisgarh news: दुर्ग में स्वाइन फ्लू का प्रकोप फैला, एक दिन में मिले 7 नए मरीज; एक्टिव केस बढ़कर 16

*गिरफ्तार आरोपी* –
1. कमलेश सेठ पिता गौरांग सेठ उम्र 26 वर्ष सा. बिजना थाना तमनार जिला रायगढ़
2. अम्बिका चौधरी पति गणपति चौधरी उम्र 55 वर्ष सा आमगांव थाना तमनार जिला रायगढ़
3. सुनाउ सिदार पिता पिलाराम सिदार उम्र 62 वर्ष सा. लिबरा थाना तमनार जिला रायगढ़
4. तपस्विनी प्रधान पति लिगंराज प्रधान उम्र 35 वर्ष सा. झरना थाना तमनार जिला रायगढ़भगवती
5. भगवति सिदार पति स्व. भजन सिदार उम्र 47 वर्ष सा. धौराभाठा थाना तमनार जिला रायगढ़

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अविश्वास प्रस्ताव के बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी, कोतरारोड थाने के बाहर गरमाई सियासत ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

September 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नेशनल हाईवे-49 पर सड़क के बीच खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर एफआईआर

September 3, 2026
Next Post

CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE के तहत दाखिले की प्रोसेस में बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 140 अंक उछला, IT सेक्टर के स्टॉक्स फिसले

हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 407 और निफ्टी 138 अंकों की बढ़त.. इन स्टॉक में दिखी तेजी

May 6, 2026
अमेरिकी पॉलिटिक्स में हड़कंप :/टैरिफ विवाद उफान पर सुप्रीम कोर्ट से भड़के ट्रंप, कहा– फैसला अमेरिका की सुरक्षा पर चोट

अमेरिकी पॉलिटिक्स में हड़कंप :/टैरिफ विवाद उफान पर सुप्रीम कोर्ट से भड़के ट्रंप, कहा– फैसला अमेरिका की सुरक्षा पर चोट

December 10, 2025
कुथरेल ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन

कुथरेल ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे जनदर्शन

August 25, 2025
अगले हफ्ते 4 दिन नहीं खुलेंगी बैंक, ये है RBI की हॉलिडे लिस्ट..

अगले हफ्ते 4 दिन नहीं खुलेंगी बैंक, ये है RBI की हॉलिडे लिस्ट..

August 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE के तहत दाखिले की प्रोसेस में बदलाव, सत्र 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी
  • Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Sagar Liquor Deaths: जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR