• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

Amish Kumari by Amish Kumari
September 7, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Air india express  इंडिया के एक और विमान में उड़ान के दौरान खराबी आ गई जिस वजह से उसे वापस लौटना पड़ा. एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 (बोइंग 737) ने कोच्चि से अबू धाबी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इस दौरान जब क्रू को पता चला कि इंजन 1 में तेल की मात्रा तेजी से कम हो रही है. और फिर जब तेल का दबाव डेंजर जोन में पहुंच गया, तो उन्होंने इंजन बंद कर दिया. विमान खराबी की वजह से उसे बीच से ही वापस लौटना पड़ा.

 

READ ALSO

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

 

फ्लाइट वापस कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया. हालांकि विमान में सवार यात्रियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्थिति कितनी गंभीर हो गई थी. सूत्रों के मुताबिक, उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद और 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय पायलट और को-पायलट ने पाया कि इंजन 1 में तेल की मात्रा तेजी से कम हो रही है. ऐसे में क्रू ने FORDEC असेसमेंट किया. तेल के लेवल में लगातार गिरावट को देखते हुए उन्होंने अबू धाबी जाने का इरादा छोड़कर कोच्चि वापस लौटने का फैसला किया.

 

ये भी पढ़ेंAssembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

‘

वापसी के दौरान पैरामीटर पर पायलट की नजर

इसके बाद कमांडर ने हाई फ़्रीक्वेंसी पर मुंबई रेडियो से संपर्क किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को बताया कि फ्लाइट कोच्चि वापस लौट रही है. फ्लाइट का रास्ता बदलने के दौरान सुरक्षा के स्टैंडर्ड नियमों का पालन किया गया. रास्ता बदलने के पूरे समय, दोनों पायलट इंजन के पैरामीटर पर भी नजर रखे हुए थे और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार थे.

 

 

वापसी की ओर से फ्लाइट मोड़ने के करीब 45 मिनट बाद, इंजन 1 के तेल के दबाव में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया और कॉकपिट गेज पर यह रेड जोन में पहुंच गया, जो डेंजर रेंज में गिरावट का संकेत था. इसके बाद क्रू ने नॉन-नॉर्मल चेकलिस्ट (NNC) का पालन किया और फिर इंजन 1 को बंद कर दिया.

 

एक इंजन के जरिए विमान की मुश्किल लैंडिंग

अधिक वजन वाले बोइंग 737 को एक इंजन पर उतारना बहुत मुश्किल और जोखिम भरा काम होता है. लेकिन क्रू ने इसे आसानी के साथ पूरा कर लिया. यात्रियों को कॉकपिट में हुई घटना की गंभीरता का पता नहीं चला.

 

भारतीय एयरलाइंस कंपनी में तकनीकी वजहों से रास्ता बदलना लगभग हर हफ्ते होने वाली घटना बन गई है. यह ताजा घटना एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की शुरुआती रिपोर्ट आने के कुछ दिनों बाद हुई है. इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि एयरबस के तकनीकी विशेषज्ञों ने जांच टीम की मौजूदगी में 3 दिनों तक संबंधित विमान की जांच की.

 

इंजन-ऑयल मामले के बाद नए एक्शन पर नजर

फिर इसके बाद आगे की जांच के लिए हाइड्रोलिक पार्ट्स और हाइड्रोलिक सैंपल जुटाए. फुकेत-दिल्ली घटना के बाद, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि DGCA फ्लाइट क्रू के लिए साइकोएक्टिव चीजों के टेस्ट प्रक्रिया में इजाफा करेगा.

 

Air india expressअब एअर इंडिया एक्सप्रेस के इंजन-ऑयल मामले सामने आने के बाद अब एक और सवाल खड़ा हो गया है कि क्या नागरिक उड्डयन मंत्रालय DGCA के सेफ्टी ऑडिट के नियमों को और सख्त करेगा? US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) आमतौर पर हर 5 साल में एक बार इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी असेसमेंट (IASA) प्रोग्राम के तहत किसी देश की सेफ्टी निगरानी की समीक्षा करता है. जबकि भारत का पिछला बड़ा IASA ऑडिट अक्टूबर 2021 में हुआ था. और अब अगला ऑडिट इस साल नवंबर में होने की उम्मीद है.

Related Posts

देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
देश

amritsar airport: अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट; कई फ्लाइट्स डायवर्ट

September 7, 2026
देश

Delhi news: दिल्ली में बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग

September 7, 2026
देश

Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी

September 6, 2026
Next Post

Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत में पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दिया यह जवाब

भारत में पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दिया यह जवाब

July 4, 2026
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर बर्खास्त

October 19, 2025
‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री साय

‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री साय

July 26, 2026

Cg Current News : छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना
  • Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी
  • Raigarh News : स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
  • Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR